फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Agrasen School stood first in the Know India Competition

Fatehabad News: भारत को जानो प्रतियोगिता में अग्रसेन स्कूल रहा प्रथम

Sun, 09 Nov 2025 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 09 Nov 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Agrasen School stood first in the Know India Competition
भारत को जानों प्रतियोगिता के जिवेताओं को सम्मानित करते आयोजक। संवाद - फोटो : केस दर्ज होने पर थाना उत्तर पहुंचे भाजपा नेता। संवाद
टोहाना। भारत विकास परिषद (भाविप) की ओर से रविवार को एक निजी स्कूल में शाखास्तरीय भारत को जानो सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में देश के इतिहास, संस्कृति और सामान्य ज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाना रहा। इस अवसर पर क्षेत्र के 15 स्कूलों के विद्यार्थियों ने कनिष्ठ और वरिष्ठ दोनों वर्गों में भाग लिया।
विज्ञापन

महाराजा अग्रसेन स्कूल के विद्यार्थियों ने कनिष्ठ और वरिष्ठ दोनों वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त किया। बजरंग मॉडल स्कूल ने दोनों वर्गों में द्वितीय रहा। वरिष्ठ वर्ग में एसएस पब्लिक स्कूल तीसरे स्थान पर रहा, वहीं कनिष्ठ वर्ग में ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

परिषद की ओर से बताया गया कि दोनों वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी 7 दिसंबर को सिवानी में आयोजित होने वाली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में टोहाना का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता का संचालन आदमपुर से आए नसीब कुमार ने किया। परिषद अध्यक्ष रघुनाथ राय और कुश भार्गव ने बताया कि प्रतियोगिता का स्वरूप कौन बनेगा करोड़पति की तर्ज पर रखा गया था। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् से हुआ, जबकि मंच संचालन बजरंग गोयल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व प्रतियोगिता के प्रथम चरण में क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के 2200 से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मेहता बूट हाउस के संचालक अनिल मेहता उपस्थित रहे। इस अवसर पर रतिया से कार्यक्रम अध्यक्ष शैलेंद्र गोस्वामी ने प्रकल्प के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में परिषद के सचिव अमित डोरा, विनय वर्मा, कुश भार्गव, दीपक भाटिया, वीरभान, प्रदीप धीमान और हरीश वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed