फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Agency employees refrained from collecting garbage due to the fear of an attack

Fatehabad News: हमले की आशंका से एजेंसी कर्मचारी कचरा उठाने से पीछे हटे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
Agency employees refrained from collecting garbage due to the fear of an attack
फतेहाबाद में डोर टू डोर कचरा उठान करते हुए गाड़ियां स्त्रोत  प्रशासन
फतेहाबाद। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से शहर में व्यवस्था बिगड़ती जा रही है। दो दिन शहर में डोर टू डोर कचरा उठान के बाद वीरवार को एजेंसी के चालकों और सहायकों ने काम करने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

हमले के अंदेशे से एजेंसी के कर्मचारियों ने डोर टू डोर कचरा उठान गाड़ियां वार्डों में ले जाने से मना कर दिया। कर्मचारियों ने लिखित में सुरक्षा मांगी लेकिन प्रशासन ने मना कर दिया। प्रशासन की तरफ से आश्वासन दिया गया कि पुलिस सुरक्षा दी जाएगी लेकिन कर्मचारी नहीं माने।
विज्ञापन

एजेंसी के चालकों और सहायकों के इन्कार के बाद नगर परिषद प्रशासन ने एचकेआरएन के तहत तैनात चालकों को फील्ड में उतारा। नगर परिषद प्रशासन ने दावा किया कि 15 गाड़ियां वार्डों में भेजी गई है और कचरा उठान करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि संवेदनशील क्षेत्रों में अभी गाड़ियां नहीं भेजी गई। रतिया में भी डोर टू डोर कचरा उठान गाड़ियां भेजने को लेकर हंगामा हुआ। यहां पर गुस्साए कर्मचारियों ने कचरा कार्यालय के गेट पर ही फेंक दिया।
-
मंदिरों के पास हटाए गए डंपिंग प्वाइंट
नगर परिषद प्रशासन ने जन्माष्टमी पर्व पर जिला नगर आयुक्त प्रवीन कुमार के निर्देश पर मंदिरों के बाहर बने कचरा डंपिंग प्वाइंट को हटवाया। शहर के दुर्गा मंदिर, रघुनाथ मंदिर, श्रीराम सेवा समिति धर्मशाला, खाटू श्याम मंदिर, हनुमान मंदिर, शिव मंदिर के पास जमा कचरे का हटाया गया है।
-
कर्मचारी कल तक काम पर न लौटे तक लटकेगी तलवार
नगर निकाय ने हड़ताल में शामिल कर्मचारियों को शनिवार तक काम पर लौटने के निर्देश दिए है। न लौटने पर कार्रवाई का हवाला दिया गया है। ऐसे में उनकी नौकरी पर तलवार लटक सकती है। कर्मचारियों ने वीरवार दोपहर को लालबत्ती चौक पर प्रदर्शन भी किया। नगर परिषद प्रशासन फतेहाबाद में 136 कर्मचारियों को नो वर्क नो पे के तीन नोटिस दे चुका है।

-
29 दिन से जारी है हड़ताल
नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल वीरवार को 29वें दिन भी जारी रही। नगरपरिषद कार्यालय में धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता संघ के इकाई प्रधान नरेश राणा जबकि मंच संचालन सचिव ओम प्रकाश लोट ने किया। शहर में डोर-टू-डोर कचरा उठाने वाली गाडि़यों के ड्राइवर और हेल्पर काम ठप कर सीधे धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने इकाई प्रधान नरेश राणा की अध्यक्षता में चल रहे धरने को समर्थन देते हुए हड़ताल में शामिल होने का एलान कर दिया। डोर-टू-डोर चालकों व सहायकों के हड़ताल में शामिल होने से शहर में कचरा उठान व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed