{"_id":"a38697ca57dd3f0b085ccfe5dccdc656","slug":"after-three-hours-cant-get-number-in-civil-hospital-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"3 घंटे बाद भी नहीं आया नंबर, घर लौटे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3 घंटे बाद भी नहीं आया नंबर, घर लौटे मरीज
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
Updated Mon, 04 Jan 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मरीजों व तीमारदारों को पर्ची कटवाने के लिए लंबी लाइन में तीन घंटे तक इंतजार करना पड़ा। वहीं व्यवस्था को काबू करने के लिए चौकी इंचार्ज को आना पड़ा।
कई मरीज लंबी लाइन देखकर वापस ही लौट गए।
ओपीडी रजिस्ट्रेशन काउंटर पर एमएमवाई कर्मचारियों की ड्यूटी थी, जिन्हें एक जनवरी से रिलीव कर दिया गया।
रविवार को छुट्टी होने के कारण सोमवार को मरीजों की संख्या डबल हो गई। इतनी संख्या को संभाल पाना ठेके पर लगे अनट्रेंड कर्मचारियों के लिए मुश्किल हो गया।
नतीजा यह रहा कि मरीजों को पर्ची कटवाने के लिए दो से तीन घंटे तक लाइन में लगे रहना पड़ा। मरीजों की धक्का मुक्की के कारण हुई अव्यवस्था के बाद चौकी इंचार्ज साधुराम ने संभाला।
बुजुर्ग हुए सबसे ज्यादा परेशान
ओपीडी काउंटर पर सुबह से ही लाइन लगनी शुरू हो गई। ऐसे में बुजुर्गों के लिए कोई अलग से व्यवस्था नहीं थी। खड़े रह पाने में असमर्थ लोगों को सोमवार को काफी परेशानी सहनी पड़ी।
विज्ञापन
वहीं कई मरीज बिना उपचार करवाए ही वापिस लौट गए तथा पर्ची कटवाने वालों को भी पूरा उपचार नहीं मिला।
रविवार को छुट्टी के कारण ज्यादा भीड़ थी। काउंटर पर कुछ नया स्टाफ है तथा पर्ची पर नए साल के बाद नए नंबर डाले जा रहे हैं जिस कारण से दिक्कत आ रही है।
डा.ओपी दहमीवाल
एसएमओ फतेहाबाद