फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   After the tussle, now there is hope for development, tender issued for 42 works worth Rs 7 crore in the first phase

Fatehabad News: पहले चरण में 7 करोड़ के 42 कार्यों के टेंडर

Fri, 21 Feb 2025 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 21 Feb 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
After the tussle, now there is hope for development, tender issued for 42 works worth Rs 7 crore in the first phase
फतेहाबाद के नगर परिषद कार्यालय में सफाई शाखा और यूनियन कक्ष का शुरू किया गया निर्माणसंवाद
फतेहाबाद। नगर परिषद ने आखिरकार सदन में पास किए गए प्रस्तावों में से 42 कामों के टेंडर लगा दिए हैं। करीब 7.87 करोड़ रुपये की लागत से ये काम होंगे। नगर परिषद वार्डों में 24 लाख से स्ट्रीट लाइट लगवाएगा। इसके अलावा पांच जगहों पर बस क्यू शेल्टर भी बनवाए जाएंगे।
विज्ञापन


नगर परिषद ने वार्डों के गलियों के निर्माण को लेकर भी टेंडर लगा दिए हैं। उम्मीद है मार्च माह में काम शुरू हो जाएंगे। हालांकि अभी तक बड़े प्रस्तावों के टेंडर नहीं लगाए गए हैं। जिसमें चिल्ली झील सुंदरीकरण, साइकिल ट्रैक, कम्युनिटी सेंटर के निर्माण के प्रस्ताव शामिल हैं। नगर परिषद ने करीब डेढ़ साल बाद विकास कार्यों को लेकर काम शुरू किया है। नगर परिषद ने कामों को लेकर पहले भी प्रस्ताव बनाए थे, लेकिन प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची और उपप्रधान सविता टुटेजा के बीच खींचतान रहने के चलते टेंडर प्रक्रिया सिरे नहीं चढ़ सकी थी।
विज्ञापन


अब विधानसभा चुनाव खत्म के बाद 14 नवंबर को सदन की बैठक हुई और पार्षदों से एजेंडे लिए गए। उन एजेंडों को वित्तीय कमेटी से पास करवाकर टेंडर प्रक्रिया शुरू की है। नगर परिषद ने कार्यालय में सफाई ब्रांच शाखा और एसोसिएशन के कक्ष के निर्माण को लेकर टेंडर लगाया था। जिसका अब वर्क ऑर्डर देने के बाद एजेंसी ने काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- नगर परिषद कार्यालय में बनेगा शौचालय, शहर में लगेंगे संकेतक

नगर परिषद कार्यालय में प्रशासन द्वारा महिला और पुरुष शौचालय का निर्माण करवाया जाएगा। इसके निर्माण पर करीब 14.83 लाख रुपये की लागत आएगी। इसके अलावा वार्डों में संकेतक लगेंगे। वार्ड 1 से 27 में करीब 48 लाख की लागत से ये संकेतक लगाए जाएंगे। इसको लेकर करीब एक एक साल पहले योजना बनी थी।


- आखिरकार पांच बस क्यू शेल्टर बनाने की योजना चढ़ी सिरे, पार्कों में रखे जाएंगे बैंच

शहर में मुख्य जगहों पर बसों के इंतजार के लिए खड़े होने को जगह नहीं है। गर्मी व बारिश के दौरान काफी परेशानी हेाती है। नगर परिषद पांच जगहों पर बस क्यू शेल्टर लगाएगा। इस पर करीब 49 लाख 50 हजार रुपये खर्च होंगे। वहीं वार्डों में स्थित पार्कों में बैंच रखे जाएंगे। नगर परिषद के पार्षद आरसीसी बैंच को लेकर कई बार मुद्दा उठा चुके थे। इन पर करीब 22.73 लाख रुपये खर्च होंगे।

-

शहर के इन वार्डों में होगा गलियों का निर्माण

वार्ड लागत

वार्ड 3 में विद्यार्थी क्लाथ हाउस वाली गली 9.55 लाख

वार्ड 3 में दिनेश स्कूल ड्रेस वाली गली 5.08 लाख

वार्ड 4 में शांति निकेतन स्कूल वाली गली 9.49 लाख

वार्ड 4 में दयानंद स्कूल वाली गली 16.58 लाख

वार्ड 5 में कालू गोलगप्पे वाली गली 21.66 लाख

वार्ड 6 में ज्योति फोटोस्टेट वाली गली 13.16 लाख

वार्ड 8 में पार्षद सुभाष नायक वाली गली 15.57 लाख

वार्ड 9 में वर्मा कुल्फी वाली गली 29 लाख

वार्ड 10 में मेन रोड से टावर तक 18.20 लाख

वार्ड 10 में सेवाराम वाली गली 4.58 लाख

वार्ड 11 में मंगत जांगड़ा वाली गली 20.68 लाख

वार्ड 11 में हनुमान मंदिर वाली गली 35.38 लाख

वार्ड 11 हरभजन पटवारी वाली गली 23.79 लाख

वार्ड 14 में इंटरलॉकिंग गली निर्माण 14.59 लाख

वार्ड 14 में गली दो का निर्माण 15.87 लाख

वार्ड 15 में नंदीशाला तक सड़क का निर्माण 28.93 लाख

वार्ड 15 और 16 में धीरा सिंह के घर से पप्पू ओढ़ के घर तक निर्माण 7.52 लाख

वार्ड 18 में हंसराज कटारिया वाली गली 15.49 लाख

वार्ड 19 में हनी हाउस वाली गली 13.34 लाख

वार्ड 19 में मिनी बाईपास से मातूराम कॉलोनी तक निर्माण 25.24 लाख

वार्ड 20 में शिव मंदिर में वाली गली 39.99 लाख

वार्ड 20 में नहर कॉलोनी की गली नंबर पांच का निर्माण 8.70 लाख

वार्ड 21 में दयानंद सिंगला वाली गली - 22.53 लाख

वार्ड 21 में पार्क का मरम्मत कार्य 7.31 लाख

वार्ड 23 के ठाकर बस्ती में गली निर्माण 29.31 लाख

वार्ड 23 में सुरक्षा में गेट 2.50 लाख

वार्ड 24 में राकेश शर्मा वाली गली निर्माण 24.37 लाख

वार्ड 24 में शंकर बारदाना वाली गली 4.91 लाख

वार्ड 24 में अगल-अलग गलियों की रिलेवलिंग 13.68 लाख

वार्ड 25 में देसराज वाली गली 15.43 लाख

वार्ड 25 गलियों के मरम्मत कार्य 7.08 लाख

- नगर परिषद प्रशासन ने शहर में विकास कार्यों को लेकर करीब 7 करोड़ 87 लाख रुपये के अलग-अलग टेंडर लगाए हैं। जल्द ही और कामों के टेंडर लगा दिए जाएंगे।

- अमित कौशिक, कार्यकारी अभियंता, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed