{"_id":"5dc311e48ebc3e5afe1982e6","slug":"after-the-legislative-assembly-congress-will-now-surround-government-on-road-politics-fatehabad-fatehabad-news-rtk5263709155","type":"story","status":"publish","title_hn":"विस के बाद अब सड़क पर सरकार को घेरेगी कांग्रेस, आज फतेहाबाद में होगा धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विस के बाद अब सड़क पर सरकार को घेरेगी कांग्रेस, आज फतेहाबाद में होगा धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन
फतेहाबाद। प्रदेश में बीजेपी-जजपा गठबंधन सरकार बनने के दस दिन के अंदर ही कांग्रेस ने उसे घेरने की तैयारी कर ली है। विधानसभा सत्र के दौरान भी कांग्रेस सरकार के खिलाफ हमलावर रही तो बुधवार से सड़कों पर भी कांग्रेसी विभिन्न मुद्दों पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए नजर आएंगे। कांग्रेस ने 7 नवंबर को फतेहाबाद में प्रदेश सरकार के खिलाफ विभिन्न मुद्दों को लेकर धरना-प्रदर्शन करने का एलान कर दिया है। पूर्व सीपीएस एवं विस चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रहे प्रहलाद सिंह गिल्लाखेड़ा को इस प्रदर्शन का जिला संयोजक बनाया गया है।
बुधवार को अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में पूर्व विधायक प्रहलाद सिंह गिल्लांखेड़ा ने कहा कि पांच साल पूर्व भाजपा सरकार ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में किसान को स्वामीनाथन आयोग के मानक के अनुसार फसल का भाव देने व किसान की आमदन को दुगना करने की बात कही थी। अब फिर से भाजपा की सरकार बन गई है, लेकिन केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित फसल के मूल्य से 8 से 37 प्रतिशत कम फसल का भाव किसान को दिया जा रहा है।
गिल्लांखेड़ा ने कहा कि 7 नवंबर को देश में महंगाई, मंदी, नोटबंदी, तालाबंदी, बेरोजगारी के खिलाफ केंद्र सरकार को व नशे, बेरोजगारी, चरमराई कानून व्यवस्था व स्थानीय मुद्दों को लेकर राज्य सरकार के नाम फतेहाबाद लघुसचिवालय के सामने एक जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन के साथ राष्ट्रपति व राज्यपाल के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा जाएगा। उन्होंने कहा कि इस जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन के वह जिला संयोजक होंगे व पूर्व कृषि मंत्री परमवीर सिंह व पूर्व विधायक जरनैल सिंह भी इस प्रदर्शन में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि आज किसान को उसकी फसल का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। कपास की फसल का केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य 5400 है। जबकि अनाजमंडी में कपास 4900 रुपये के हिसाब से किसान से खरीदी जा रही है। इस अवसर उनके साथ कांग्रेस के जिला कॉर्डिनेटर अरविंद शर्मा, कृष्णा पूनियां, डा. मुखत्यार सिंह सदर, गोपाल चौधरी, पूनमचंद रत्ती, शम्मी रत्ती, संतलाल जांगू, राजेश गांधी, चेयरमैन हरजंट सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।