{"_id":"64ac40913c9cb1c90b087506","slug":"after-removing-the-objections-the-city-council-sent-the-file-to-the-headquarters-to-legalize-27-colonies-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-2002-2023-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: आपत्तियां दूर कर नगर परिषद ने 27 कॉलोनियों को वैध करने के लिए फाइल मुख्यालय भेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: आपत्तियां दूर कर नगर परिषद ने 27 कॉलोनियों को वैध करने के लिए फाइल मुख्यालय भेजी
विज्ञापन
फतेहाबाद। नगर निकाय शहर की अवैध कॉलोनियों को वैध करने की तैयारी में जुट गया है। नगर परिषद द्वारा जिन 11 कॉलोनियों को वैध करने के लिए नगर निकाय में फाइल भेजी गई थी, उस पर नक्शे के प्रिंट खराब होने का हवाला देकर आपत्ति लगाई गई थी। सोमवार को नगर निकाय ने आपत्तियां हटा सभी 27 कॉलोनियों की फाइलें मुख्यालय में मंगवा ली है। नगर परिषद की बिल्डिंग इंस्पेक्टर ब्रांच के अधिकारी सोमवार को फाइलें नगर निकाय में लेकर गए हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि इन 27 कॉलोनियों को वैध करने पर नगर निकाय जल्द फैसला ले सकती है।
इन अवैध कॉलोनियों में 10 कॉलोनियां वे भी हैं जो कि यूएलबी की शर्तें पूरी नहीं करती हैं। यूएलबी के नोटिफिकेशन के मुताबिक एरिया ज्यादा खाली होने और इंडस्ट्रियल एरिया शामिल होने के चलते फाइलें नगर परिषद ने नहीं भेजी थी। लेकिन नगर निकाय ने सभी 27 कॉलोनियों की फाइलें मंगवाई है। बता दें कि नगर परिषद ने मई माह में शर्तें पूरी करने वाली 17 कॉलोनियों की फाइलें भेजी थी। लेकिन रेजिडेंट वेल्फेयर एसोसिएशन का एग्रीमेंट न होने के चलते आपत्ति लगाकर वापस भेज दी गई थी। नगर परिषद ने 15 जून को 11 कॉलोनियों की फाइलें तैयार कर भेजी थी लेकिन नक्शों का प्रिंट खराब होने का हवाला देकर इस पर भी आपत्ति लगा दी गई थी।
बता दें कि नगर परिषद में शामिल हुई नई कॉलोनियों के लोग वैध होने का इंतजार कर रहे हैं। कॉलोनियां अवैध होने के चलते मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पा रही है। जनस्वास्थ्य विभाग कॉलोनियों अवैध होने का हवाला देकर सीवरेज लाइन नहीं डाल रहा है। सीवरेज लाइन न होने के चलते नगर परिषद यहां गलियों का निर्माण नहीं करवा रहा है। इन कॉलोनियों में पानी निकासी का भी प्रबंध नहीं है। अधिकारियों की माने तो कॉलोनियां अगर वैध होती है इनमें विकास कार्य शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
ये कॉलोनियां होनी हैं वैध
कॉलोनी क्षेत्र (एकड़ में)
गांधी कॉलोनी 12.23
ओशो कॉलोनी 5.53
पुरानी बिरला फैक्टरी कॉलोनी 7.9
बीघड़ रोड कॉलोनी 16.64
मताना कॉलोनी 6.81
मुंजाल कॉलोनी 45.18
दुर्गा कॉलोनी 8.83
अग्रसैन कॉलोनी 55.4
एक्सटेंशन अग्रवाल कॉलोनी 8.61
मिनाक्षी कॉटन एरिया 17.75
योग नगर 6.99
भगत सिंह कॉलोनी 1.61
अतिरिक्त अशोक नगर 10.57
एक्सटेंशन सिटी हार्ट कॉलोनी 2.05
कालीदास कॉलोनी 2.23
अतिरिक्त शक्ति नगर 5.72
शिव मंदिर कॉलोनी 1.95
आजाद नगर और कीर्ति नगर 40.07
एक्सटेंशन भाटिया कॉलोनी 7.06
धान कॉलोनी 17.76
हंस कॉलोनी, मित्तल नगर, पुष्प विहार 76.28
राम नगर 35.51
कृष्णा कॉलोनी 31.26
स्वामी नगर 46.26
हरनाम सिंह कॉलोनी 19.52
वैध होने के बाद प्रॉपर्टी आईडी सर्वे होगा शुरू
नगर परिषद अधिकारियों की माने तो नगर निकाय द्वारा वैध करने के बाद इन कॉलोनियों में प्रॉपर्टी आईडी को लेकर सर्वे होगा। सर्वे के बाद प्रॉपर्टी मालिकों को आईडी मिल सकेगी। इस आधार प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री भी शुरू हो जाएगी।
कोट
नगर परिषद द्वारा 27 कॉलोनियों की फाइलों को नगर निकाय में भेज दिया गया है। उम्मीद है इन कॉलोनियों को जल्द मंजूरी मिल जाए। मंजूरी मिलने के बाद प्रॉपर्टी आईडी को लेकर सर्वे होगा।
-ऋषिकेश चौधरी, ईओ नगर परिषद