{"_id":"69af03e1fd0d2bdb840ce075","slug":"after-one-and-a-quarter-years-bjps-vikas-became-the-chairman-of-the-panchayat-samiti-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-149865-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: सवा साल बाद पंचायत समिति के चेयरमैन बने भाजपा के विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: सवा साल बाद पंचायत समिति के चेयरमैन बने भाजपा के विकास
Mon, 09 Mar 2026 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 09 Mar 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
विकास भानीखेड़ा के ब्लॉक समिति चेयरमैन बनने पर खुशी जताते हुए सदस्य:संवाद
रतिया। बीडीपीओ कार्यालय में सोमवार को पंचायत समिति चेयरमैन पद का चुनाव हुआ जिसमें वार्ड 7 भानीखेड़ा के सदस्य विकास को सर्वसम्मति से चेयरमैन चुना गया। चुनाव प्रक्रिया डीडीपीओ अनूप सिहाग की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
चुनावी बैठक में 21 सदस्यों में से 16 उपस्थित रहे। कोरम पूरा होते ही बैठक शुरू हुई और चेयरमैन पद के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी की गई। वार्ड सात भानीखेड़ा के ब्लॉक समिति सदस्य विकास का नाम सामने आया। इस पर सभी उपस्थित सदस्यों ने सहमति जताई और विकास को सर्वसम्मति से चेयरमैन चुना गया।
डीडीपीओ अनूप सिहाग ने बैठक के बाद घोषणा करते हुए बताया कि कोरम पूरा करने के लिए कम से कम 14 सदस्यों की उपस्थिति जरूरी थी जबकि बैठक में 16 मौजूद रहे। इसके बाद चुनाव प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई और एकमात्र नाम होने के कारण विकास के नाम पर सहमति बन गई।चुनाव प्रक्रिया के दौरान बीडीपीओ विकास कुमार और पुलिस बल भी मौजूद रहा। पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।
विज्ञापन
-
16 सदस्य पहुंचे, पांच रहे गैर हाजिर
कांग्रेसी केवल मेहता के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले समिति के वाइस चेयरमैन अवतार सिंह गुर्जर, सिमरनजीत कौर, पालो कौर, अशोक कुमार, सुनील कुमार, जसवीर कौर, राजिंद्र कौर, सुमनप्रीत कौर, ऊषा देवी, जयबीर सिंह, बग्गा सिंह, अमन सहित 16 सदस्य सोमवार को भी एकजुट होकर चेयरमैन का चुनाव करने पहुंचे। पक्ष के पांच समिति सदस्य केवल कृष्ण मेहता व वार्ड 22 से सदस्य नवीन, वार्ड 6 से सर्वजीत कौर, 16 से कमलेश रानी और वार्ड 17 से मनजीत गैर हाजिर रहे।
-
विकास करवाना प्राथमिकता है
चेयरमैन नियुक्त होने के बाद विकास भाजपा मंडल अध्यक्ष अंकित सिंगला के साथ पत्रकार वार्ता में कहा कि उनका लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्र का विकास करवाना होगा मंडल अध्यक्ष अंकित सिंगला ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में विकास को गति देने के लिए विकास को नियुक्त किया गया। उल्लेखनीय है कि 23 फरवरी को हुई बैठक में 16 सदस्यों ने केवल कृष्ण मेहता के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित कर उन्हें पद से हटा दिया था।