फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   After inspection, panchayat minister calls municipal council officials at 7 am on October 6

निरीक्षण के बाद पंचायत मंत्री ने 6 अक्तूबर को सुबह 7 बजे बुलाए नगर परिषद अधिकारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
After inspection, panchayat minister calls municipal council officials at 7 am on October 6
टोहाना के नगर परिषद कार्यालय में निरीक्षण के दौरान सीसीटीवी फुटेज जांचते कैबिनेट मंत्री देवेंद? - फोटो : Fatehabad
टोहाना। विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली के मंगलवार दोपहर को नगर परिषद व नागरिक अस्पताल में औचक निरीक्षण के बाद खलबली मची रही। मंत्री ने निरीक्षण के बाद नगर परिषद अधिकारियों की 6 अक्तूबर को सुबह 7 बजे अपने आवास पर बैठक बुलाई है। मंत्री ने बैठक में सभी अधिकारियों को पहुंचने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

वहीं इस दौरान मंत्री ने कहा कि नगर परिषद प्रशासन द्वारा 22 सितंबर को विकास कार्य के टेंडर खोले जाने थे, जो किन्हीं कारणों से रोक लिए गए हैं, बैठक में यही कारण पूछा जाएगा। काम रोकने वाले अधिकारियों से जवाब लिया जाएगा।
विज्ञापन

शहर के विकास के लिए खर्च होंगे 40 करोड़ रुपये
इस दौरान मंत्री देवेंद्र बबली ने कहा कि नगर परिषद के अधिकारियों को आमजन की प्राथमिकताओं को देखते हुए विकास के काम करने के लिए कहा गया है। जल्द ही शहर के विकास के लिए 40 करोड़ रुपये लगाए जाएंगे। यह पैसा सही जगह पर बिना भ्रष्टाचार लगाया जाना जरूरी है। बैठक में शहर के विकास को लेकर नगर परिषद प्रशासन द्वारा की जा रही तैयारियों की भी रिपोर्ट ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल की व्यवस्था से संतुष्ट नजर आए बबली
नागरिक अस्पताल में निरीक्षण के दौरान कैबिनेट मंत्री ने हाजिरी रजिस्टर की जांच की। इस दौरान वह संतुष्ट नजर आए। बबली ने नागरिक अस्पताल के आपातकालीन कक्ष, डिलीवरी रूम व ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया। बबली ने अस्पताल में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में हर सुविधा मुहैया करवाने के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं, अस्पताल में एक्सरे मशीन को डिजिटल करवाना प्राथमिकता है। अस्पताल के चिकित्सकों के क्वार्टर भी बढ़िया बनवाए जाएंगे।
गरीब मरीज के पास एमएलसी कटवाने के नहीं थे पैसे, मंत्री ने दिए
कैबिनेट मंत्री जब अस्पताल से जाने लगे तो गांव कन्हड़ी निवासी सिल्लू ने कहा कि उसका गांव में झगड़ा हो गया, जिसकी एमएलसी कटवाने के लिए उसके पास 225 रुपये नहीं है। मंत्री बबली ने तुरंत अपनी जेब से रुपये निकाल कर उसे दिए। हालांकि, बबली ने यह भी कहा कि झगड़ा न करते तो तुम्हें चोट नहीं लगती और न ही तुम्हें रुपये की कमी होती। गांव में भाईचारा बनाकर रहो।

नगर परिषद कार्यालय में गैरहाजिर अधिकारियों को नोटिस जारी कर दिया है। 6 अक्तूबर को सुबह 7 बजे अधिकारियों की बैठक बुलाई गई है, जिसमें काम रोकने वाले अधिकारियों से जवाब लिया जाएगा। शहर के विकास के लिए 40 करोड़ रुपये लगेंगे।
-देवेंद्र सिंह बबली, विकास एवं पंचायत मंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed