फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   After deaths due to poisonous liquor in Yamunanagar, police conducted raids in the district

Fatehabad News: यमुनानगर में जहरीली शराब से मौतों के बाद जिले में पुलिस ने मारे छापे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Nov 2023 10:03 PM IST
विज्ञापन
After deaths due to poisonous liquor in Yamunanagar, police conducted raids in the district
फतेहाबाद। जहरीली शराब से यमुनानगर में हो रही लगातार मौतों के बाद जिला पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी व खुर्दों पर कार्रवाई करते हुए 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 15 बोतल नाजायज शराब, 120 बोतल अंग्रेजी शराब तथा 721 बोतल देसी शराब बरामद कर आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में आबकारी अधिनियम के तहत के मामले दर्ज किए हैं।
विज्ञापन

सीआईए टोहाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रविदास मोहल्ला से एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 120 बोतल अंग्रेजी शराब व 396 बोतल देशी शराब बरामद की है। वहीं सदर फतेहाबाद पुलिस ने विभिन्न जगहों पर कार्रवाई करते हुए 5 मामले दर्ज कर 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 65 बोतल शराब बरामद की है। जबकि शहर फतेहाबाद पुलिस ने 3 मामलों में 51 बोतल बरामद की है। पांच अन्य मामलों में शहर टोहाना व सदर पुलिस ने 3 मामले दर्ज कर शराब की 27 बोतल बरामद की है। भूना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 192 बोतल देसी शराब बरामद की है। थाना सदर रतिया पुलिस ने एक व्यक्ति से 5 बोतल नाजायज शराब बरामद की है।
विज्ञापन

--------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में पुलिस द्वारा अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है, विशेष नाके लगाकर आने जाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। अगर कोई व्यक्ति किसी प्रकार की असामाजिक गतिविधि, शरारत इत्यादि करता पाया गया या सार्वजनिक स्थान पर शराब पीता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। जिलावासियों से अपील है कि उनके क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति बिना लाइसेंस के अवैध रूप से शराब का भंडारण करता है या बेचने का कार्य करता है। तो इसकी तुरंत पुलिस को दें।
-आस्था मोदी, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed