फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   After DC's rebuke, Agriculture Department seeks clarification from 135 baler owners

Fatehabad News: डीसी की फटकार के बाद कृषि विभाग ने 135 बेलर मालिकों से मांगा स्पष्टीकरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
After DC's rebuke, Agriculture Department seeks clarification from 135 baler owners
गांव ​​भिरडाना के पास जलती पराली को बुझाते कृ​षि विभाग के कर्मचारी।
फतेहाबाद। जिले में बढ़ रहे पराली जलाने के मामलों को देखते हुए उपायुक्त अजय सिंह तोमर की फटकार का असर आखिरकार सुस्त पड़े कृषि विभाग के अधिकारियों पर हुआ है। शुक्रवार को कृषि विभाग ने बेलर संचालकों को नोटिस देकर तीन दिन में जवाब देने को कहा है। वहीं विभाग ने 135 बेलर संचालकाें की सूची जारी की है, लेकिन इसमें भी काफी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। कृषि विभाग दावा कर रहा था कि उनके पास 305 बेलर उपलब्ध हैं, लेकिन शुक्रवार को जारी रिपोर्ट में सिर्फ 135 बेलर संचालकों की रिपोर्ट जारी की गई है। वहीं फतेहाबाद में शुक्रवार को भी 10 स्थानों पर हरसेक ने फायर लोकेशन भेजी है।
विज्ञापन

फतेहाबाद में कृषि विभाग ने दावा किया था कि उनके पास 305 बेलर उपलब्ध हैं, लेकिन यह दावे फेल होते हुए दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल कृषि विभाग ने जिले में मात्र 135 स्ट्रा बेलरों की सूची जारी की है, जिससे साफ है कि किसानों को समय पर स्ट्रा बेलर उपलब्ध नहीं हाे पाए हैं और किसान पराली जलाने को अधिक महता दे रहे हैं। उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने भी बढ़ती पराली जलाने की घटनाओं को लेकर कृषि विभाग के अधिकारियों को जमकर लताड़ लगाई थी। इसके बाद सुस्ती में पड़ा कृषि विभाग अब जागा है। बढ़ते सरकारी व प्रशासन के उच्चाधिकारियों की लताड़ के बाद अब कृषि विभाग ने बेलर संचालकों की मोबाइल नंबर सहित लिस्ट तो जारी की ही है, साथ ही कुछ स्ट्रॉ बेलर द्वारा कार्य न करने की बजाए दूसरे जिले में कार्य करने वाले स्ट्रॉ बेलर मालिकों से तीन दिनों में स्पष्टीकरण मांगे गए हैं। जैसे ही ये स्ट्रॉ बेलर जिला में वापिस आते हैं उनके भी मोबाइल नंबर व कार्य क्षेत्र की जानकारी सांझा की जाएगी।
विज्ञापन



शुक्रवार को 10 स्थानों पर आई फायर लोकेशन
फतेहाबाद में शुक्रवार को भी हरसेक ने 10 स्थानों पर फायर लोकेशन भेजी है। इसमें टोहाना क्षेत्र में तीन, जाखल में दो, भूना में दो, रतिया में दो व एक लोकेशन फतेहाबाद से आई है। इसके अलावा अन्य स्रोतों से कृषि विभाग को 25 शिकायतें मिल चुकी हैं। जो लोकेशन आई हैं, उनमें 25 फेक मिली हैं। फेक लोकेशन में 11 स्थान ऐसे हैं, जहां गांव की फिरनियों या घरों में आगजनी के मामले थे। वहीं कृषि विभाग ने अब तक 95 किसानों को दो लाख 40 हजार रुपये का जुर्माना किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट

बेलर संचालक भी किसान ही हैं, इसलिए बेलर चलाने की उचित दर दें ताकि बेलर संचालक पराली प्रबंधन का कार्य कर सकें। इसके साथ ही विभाग ने सुपर सीडर भी अनुदान पर दिए जा रहें हैं, जिसे किसान इन-सीटू प्रबंधन कर सकते हैं। इन सीटू से पराली प्रबंधन करने वाले किसानों को सरकार द्वारा 1000 रुपये प्रति एकड़ राशि दी जा रही है।
अजय सिंह तोमर, उपायुक्त, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed