फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   After a nine-month wait, athletes received their diet allowance for three months

Fatehabad News: 9 माह के इंतजार के बाद खिलाड़ियों को 3 माह का डाइट भत्ता मिला

Mon, 09 Mar 2026 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 09 Mar 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
After a nine-month wait, athletes received their diet allowance for three months
मैदान में खेलते हुए ​खिलाड़ी। फाइल फोटो
फतेहाबाद। जिले में खेल नर्सरियों के खिलाड़ियों को लंबे समय से डाइट खर्च समय पर नहीं मिल रहा था। खिलाड़ियों ने लगभग 9 माह इंतजार के बाद अब केवल जुलाई, अगस्त और सितंबर के तीन माह का ही डाइट खर्च सरकार की ओर से प्राप्त किया है।
विज्ञापन


मुख्यालय ने फिलहाल तीन माह की राशि जारी की है, जबकि चार महीने का भुगतान अभी भी लंबित है। इससे खिलाड़ियों को रोजमर्रा की डाइट व्यवस्था करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिले के विभिन्न खेल नर्सरी के खिलाड़ी रविंद्र, जश्नप्रीत, गुरमीत सिंह, स्नेहा, प्रिंस और लताशा ने बताया कि मध्यम वर्ग और गरीब परिवार के खिलाड़ी समय पर डाइट खर्च मिलने पर निजी अकेडमी में प्रशिक्षण के लिए भी जा सकते हैं।
विज्ञापन


कोच ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि डाइट चार्ट का पालन किसी भी खिलाड़ी की जीत के लिए अनिवार्य है। खिलाड़ियों को समय पर राशि नहीं मिलने से उधार लेकर या खर्च में कटौती कर डाइट का इंतजाम करना पड़ता है। लंबे इंतजार के बाद मिली राशि से केवल कुछ समय के लिए सुविधा बनी है। खिलाड़ी और उनके परिवार अधिकारियों से पूरी राशि जल्द जारी करने की मांग कर रहे हैं ताकि नियमित प्रशिक्षण और सही डाइट सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


----

खिलाड़ियों को 1500 और 2000 रुपये का सहारा

सरकार की ओर से 8 से 14 साल तक के खिलाड़ियों को 1500 रुपये और 15 से 19 साल तक के खिलाड़ियों को 2000 रुपये प्रति माह डाइट खर्च के रूप में दिया जाता हैं। खिलाड़ियों का कहना है कि सरकार की ओर से यदि यह राशि समय पर न मिले, तो मध्यम और गरीब परिवार से आने वाले प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के लिए खेल जारी रखना मुश्किल हो जाता है। खिलाड़ियों का अभी भी करीब 4 माह का डाइट भत्ता रुका हुआ है।

----

मुख्यालय की ओर से जुलाई, अगस्त, सितंबर माह का बजट जारी किया गया है, जल्द ही खिलाड़ियों के खाते में पैसे भेज दिए जाएंगे।

- विष्णुदास, जिला खेल अधिकारी फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed