{"_id":"6730f0b5be5176f77701c92f","slug":"after-15-years-residents-of-ashok-nagar-will-get-the-gift-of-canal-water-fatehabad-news-c-21-hsr1019-501794-2024-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: 15 साल के बाद अशोक नगर के निवासियों को मिलेगी नहरी पानी की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: 15 साल के बाद अशोक नगर के निवासियों को मिलेगी नहरी पानी की सौगात
Sun, 10 Nov 2024 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 10 Nov 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। पिछले 15 साल से नहरी पानी का इंतजार कर रहे शहर के अशोक नगर के निवासियों को अब जल्द ही सौगात मिलने वाली है। अशोक नगर में नहरी पानी पहुंचाने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग के द्वारा पटवार भवन में बूस्टिंग स्टेशन लगाया जा रहा है।
वहीं, इलाके में नहरी पानी की सप्लाई के लिए पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू होने वाला है। जनस्वास्थ्य विभाग के द्वारा अशोक नगर से लेकर पटवार भवन में बन रहे बूस्टिंग स्टेशन तक पाइप लाइन बिछाई जाएगी। बता दें कि करीब ढाई साल पहले नगर परिषद के हाउस की पहली बैठक हुई थी, तब वार्ड के पार्षद चंद्रभान वधवा ने अशोक नगर में नहरी पानी की मांग रखी थी, लेकिन मांग पूरी न होने पर उन्होंने बैठक के दौरान ही तत्कालीन विधायक दुड़ाराम के सामने ही अपना मांग पत्र फाड़ दिया।
उसके बाद भी नहरी पानी का प्रबंध नहीं हुआ तो बाजार की ओर जाने वाली सड़क पर जाम भी लगाया। पानी की समस्या को लेकर लगे जाम पर हरियाणा सरकार में तत्कालनी जनस्वास्थ्य मंत्री बनवारी लाल ने संज्ञान लेते हुए इस मामले में अधिकारियों को जल्द कार्रवाई के आदेश दिए थे। जिसके बाद लोगों में नहरी पानी को लेकर उम्मीद जगी, जो अब पूरी होने जा रही है। पूरे अशोक नगर इलाके में लोग ट्यूबवेल का पानी पीने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
ज्यादा टीडीएस वाले पानी से मिलेगा छुटकारा
अशोक नगर इलाके में पीने के लिए सप्लाई हो रहे पानी में टीडीएस की मात्रा ज्यादा है। जिस कारण पानी पीने योग्य नहीं है। लोग ये पानी पीने के लिए मजबूर हैं, वहीं टीडीएस ज्यादा होने के कारण से लोग बीमार भी हो जाते हैं। अशोक नगर के लोगों को अब जल्द ही नहरी पानी की सप्लाई मिलेगी।
-- -- -- -- --
सोमवार से अशोक नगर में पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू हो जाएगा। अगले तीन महीने तक काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। पाइप लाइन बिछने के बाद इलाके में नहरी पानी की दिक्कत नहीं आएगी।
-सतपाल रोज, एसडीओ, जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग, फतेहाबाद।