फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   After 15 days, the work of pouring soil on the road was broken at five places of Fatehabad-Ratia road, arrival will start today

Fatehabad News: फतेहाबाद-रतिया मार्ग की पांच जगह तोड़ी गई सड़क पर 15 दिन बाद मिट्टी डालने का काम शुरू, आज शुरू होगा आगमन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Aug 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
After 15 days, the work of pouring soil on the road was broken at five places of Fatehabad-Ratia road, arrival will start today
फतेहाबाद। फतेहाबाद से रतिया मार्ग बहाल करने के लिए प्रशासन ने काम शुरू करवा दिया है। लोक निर्माण विभाग ने वीरवार सुबह फतेहाबाद से रतिया मार्ग पर तोड़ी गई सड़क पर मिट्टी डालने का काम शुरू किया है। बाढ़ के पानी को निकालने के लिए प्रशासन ने गांव अयाल्की तक पांच जगह से सड़क तोड़ी थी। 15 दिन बाद सड़क से पानी उतरने के बाद अब मिट्टी डालकर नाले को बंद किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के मुताबिक शुक्रवार तक ये मार्ग शुरू हो पाएगा। मिट्टी डालने के साथ-साथ ऊपर पत्थर बिछाकर मार्ग को शुरू किया जाएगा। फिलहाल बड़े वाहनों को यहां से गुजरने के लिए एक दिन और इंतजार करना होगा। मार्ग बंद होने से 15 दिनों सेे 20 से ज्यादा गांवों और 50 ज्यादा ढाणियों से संपर्क टूटा हुआ है। बता दें कि रतिया रोड पर रंगोई नाला बाढ़ के पानी से ओवरफ्लो होने के बाद शहर की तरफ बढ़ना शुरू हो गया था।
विज्ञापन

18 जुलाई की रात को आसपास की ढाणियों में पांच से छह फुट तक पानी भर गया था और 19 जुलाई सुबह तक रतिया रोड ओवरब्रिज तक पानी आ गया था। इसके बाद पानी बढऩा शुरू हुआ था। शहर की तरफ पानी न बढ़े इसके चलते प्रशासन ने गांव अयाल्की तक पांच जगह से सड़क को तोड़कर नाला बनाया था और दूसरी तरफ पानी निकालना शुरू किया था।
विज्ञापन


अस्थायी पुल पर हो चुके हैं तीन से चार हादसे
रतिया मार्ग पर तोड़ी गई सड़क पर ढाणियों के लोगों ने बिजली के पोल और शटरिंग जाली रखकर अस्थाई पुल बना रखे थे। इस पुल से दुपहिया वाहनों के तीन से चार हादसे हो चुके है। दोपहिया वाहन समेत चालक नाले में गिर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेतों में अभी भी भरा है दो से तीन फुट पानी
फोरलेन हाइवे तक बेशक बाढ़ का पानी सड़क से नीचे उतर चुका है लेकिन खेतों में अभी भी दो से तीन फुट तक पानी है और अधिकतर ढाणियां डूबी हुई हैं। ये ही नहीं कई जगह सर्विस लाइन पर भी पानी है। प्रशासन ने फिलहाल हाईवे को बंद कर रखा है और डिवाइडर पर मिट्टी डालकर बांध बना रखा है।
कोट
रतिया रोड पर करीब पांच जगह सड़क तोड़ी गई थी। खोदी गई सड़क पर मिट्टी और पत्थर डाले जा रहे हैं। शुक्रवार तक काम पूरा हो जाएगा।
-संदीप सचदेवा, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed