फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Admissions will be done in BA and BCom faculty in government college

Fatehabad News: राजकीय कॉलेज में बीए और बीकॉम संकाय में होंगे दाखिले

Thu, 01 May 2025 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 01 May 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Admissions will be done in BA and BCom faculty in government college
फतेहाबाद में राजकीय महाविद्यालय जिला मुख्यालयसंवाद
फतेहाबाद। जिला मुख्यालय पर स्थित राजकीय महाविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए दाखिला प्रक्रिया की तैयारी शुरू कर दी गई है। दो साल पहले शुरू हुए महाविद्यालय में बीए में 160 और बीकॉम में 80 सीटें उच्चतर शिक्षा निदेशालय द्वारा प्रदान की गई हैं।
विज्ञापन

यह फतेहाबाद शहर का एकमात्र राजकीय महाविद्यालय है जिसमें लड़के व लड़कियां दोनों दाखिला ले सकते हैं। उच्चतर शिक्षा विभाग ने हालांकि अभी तक दाखिलों के बारे में शेड्यूल जारी नहीं किया है। उम्मीद है कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड और सीबीएसई के कक्षा बारहवीं के परिणाम जारी होने के बाद दाखिले को लेकर शेड्यूल जारी हो सकता है।
विज्ञापन

बीए में शामिल है 9 विषय : जिला मुख्यालय के राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जयभगवान यादव ने बताया कि महाविद्यालय प्रशासन दाखिला प्रक्रिया शुरू करने के लिए पूर्ण रूप से तैयार है। उन्होंने बताया कि बीए में नौ विषय (हिंदी, अंग्रेजी, गणित, इकोनॉमिक्स, कंप्यूटर साइंस, जियोग्राफी आदि) शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बीए की तरह बीकॉम में भी नई शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत दाखिले किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि संस्थान विद्यार्थियों को एक सकारात्मक एवं अनुकूल शैक्षणिक वातावरण प्रदान करता है, जिससे वे अपने सर्वांगीण विकास की दिशा में अग्रसर हो सकें।

ऑनलाइन रहेगी दाखिला प्रक्रिया

पहले की तरह इस बार भी दाखिला प्रक्रिया ऑनलाइन ही रहेगी। जो विद्यार्थी प्रारंभ में दाखिला लेंगे, उन्हें अपनी पसंद के विषय चुनने में प्राथमिकता दी जाएगी। कम फीस और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा होने के कारण पिछले कई वर्षों से राजकीय महाविद्यालय की तरफ छात्रों का रुझान देखने को मिला है। विद्यार्थियों को महाविद्यालय बस पास निशुल्क बनवा कर देगा और विभिन्न प्रकार की छात्रवृत्ति भी समय पर प्रदान की जाएगी।

- डॉ. जयभगवान यादव, प्राचार्य, राजकीय महाविद्यालय, जिला मुख्यालय फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed