फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Administration sent proposal to government to buy land, councilors also met DMC

Fatehabad News: जमीन खरीदने के लिए सरकार को प्रशासन ने भेजा प्रस्ताव, डीएमसी से भी मिले पार्षद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Oct 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Administration sent proposal to government to buy land, councilors also met DMC
फतेहाबाद में चिल्ली झील के पास का क्षेत्र जहां पर पानी निकासी नाला को किया गया बंद
फतेहाबाद। चिल्ली झील के पास निजी जमीन पर पानी निकासी नाला बंद होने के बाद प्रशासनिक अधिकारी हरकत में आए हैं। जमीन खरीदने को लेकर प्रशासन ने सरकार को प्रस्ताव भेजा है। मंजूरी मिलने के बाद नगर परिषद जमीन की खरीद करेगा। हालांकि नगर परिषद जमीन मालिक से खरीद को लेकर पहले बातचीत कर रहा था लेकिन रेट ज्यादा मांगने के कारण बात सिरे नहीं चढ़ी थी। वहीं मामले को लेकर मंगलवार को पार्षद जिला नगर आयुक्त संजय बिश्रोई से मिले।पार्षदों ने कहा कि प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लें और पानी निकासी का समाधान निकाले नहीं तो बहुत नुकसान होगा। जिला नगर आयुक्त संजय बिश्रोई ने आश्वासन दिया कि कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी और पानी निकासी की व्यवस्था की जाएगी। इस दौरान मोहन लाल नारंग, निलांशी शर्मा, कपिल खत्री, अनिल गर्ग, रमेश गिल्होत्रा व पार्षद प्रतिनिधि पंछी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

--------
अवैध कब्जा हटाने की तैयारी :
चिल्ली झील के आसपास के क्षेत्र में अवैध कब्जा झील के सुंदरीकरण को लेकर बाधा बने हुए है। इन अवैध कब्जों को लेकर कोर्ट में भी मामले चल रहे हैं। इसके अलावा अन्य मामलों में प्रशासन अवैध कब्जा हटाने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

---------
निजी जमीन पर मालिक ने बंद कर दिया है नाला :
शहर के तुलसीदास चौक, सन्यास आश्रम रोड, डीएसपी रोड व जवाहर चौक आदि क्षेत्र का बारिश का पानी चिल्ली झील में बने डिस्पोजल टैंक में जाता है। यहां से पानी को मोटरों के जरिए रंगाई नाले में डाला जाता है। सरकारी जमीन तक जनस्वास्थ्य विभाग ने पाइप लाइन बिछा दी लेकिन निजी जमीन पर विभाग ने पानी निकासी के लिए नाला बना रखा था। इस जमीन के मालिक ने कोर्ट के आदेश पर रविवार को बुल्डोजर की मदद से नाले को बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
जमीन की खरीद को लेकर सरकार के पास प्रस्ताव भेजा गया है। मंजूरी मिलने के बाद खरीद की प्रक्रिया की जाएगी।
- ऋषिकेश चौधरी, ईओ नगर परिषद
--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed