{"_id":"68b881d0a72146daa3002319","slug":"achievementcity-police-station-gets-iso-certificate-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-139735-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: उपलब्धि...शहर थाना को मिला आईएसओ प्रमाण पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: उपलब्धि...शहर थाना को मिला आईएसओ प्रमाण पत्र
Wed, 03 Sep 2025 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 03 Sep 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद में एसपी को प्रमाण पत्र देते कंपनी अधिकारी । स्रोत : पुलिस विभाग
फतेहाबाद। जिले का शहर थाना पहला थाना बन गया है जिसे आईएसओ, आईईसी 27001-2022 अंतरराष्ट्रीय प्रमाणपत्र प्राप्त हुआ है। यह सम्मान पुलिसिंग में तकनीक के उत्कृष्ट उपयोग, पारदर्शिता और जनता की सुनवाई को और बेहतर बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।
थाना परिसर में आयोजित समारोह में पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उनके साथ एएसपी दिव्याशीं सिगला, डीएसपी मुख्यालय एवं क्राइम कुलवंत सिंह, थाना शहर प्रभारी सुरेंद्र, थाना सदर प्रभारी कुलदीप सिंह उपस्थित थे। एसआइएस सर्टिफिकेशन प्राइवेट लिमटेड के निदेशक प्रभात मिश्रा और मार्केटिंग हेड रोहित कुमार ने यह प्रमाण पत्र सौंपा।
इस दौरान एसपी सिद्धांत जैन ने कहा कि यह उपलब्धि सिर्फ एक प्रमाणपत्र नहीं, बल्कि पुलिसिंग की सोच में आए सकारात्मक बदलाव का प्रतीक है। हमारा उद्देश्य सिर्फ अपराध नियंत्रण तक सीमित नहीं है, बल्कि तकनीक के माध्यम से जनता को भरोसेमंद, सुरक्षित और तेज़ सेवाएं प्रदान करना भी है। उन्होंने बताया कि यह प्रमाणन सूचना सुरक्षा प्रबंधन प्रणाली के वैश्विक मानकों पर आधारित है और थाना शहर ने इन मानकों को प्रभावी रूप से लागू कर मिसाल कायम की है।
विज्ञापन
-
इस आधार पर चुना गया थाना शहर
-पुराना रिकॉर्ड ऑनलाइन हुआ
-पासपोर्ट वेरिफिकेशन में तेजी आई।
-थाना का भवन साफ सुथरा बना हुआ।
-फरियादियों की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई।
--
कंपनी की तरफ से अवॉर्ड दिया गया है। यह पुलिस के लिए अच्छा है। आने वाले दिनों में दूसरे थाना भी अच्छा काम करें इसके लिए प्रयास किया जाएगा।
सिद्धांत जैन, एसपी फतेहाबाद।