फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Accused of snaching purse from woman arrested

महिला से पर्स छीनने वाले दोनों युवकों को पुलिस ने गांव गुल्लरवाला से किया गिरफ्तार

Fri, 15 Jan 2021 12:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Accused of snaching purse from woman arrested
अनाज मंडी भूना के पीछे वाली गली में सोमवार को एक महिला से पर्स छीनकर भागने वाले दोनों युवकों को पुलिस ने बुधवार देर रात्रि टोहाना के गांव गुल्लरवाला के बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को न्यायालय में पेश करके न्यायिक हिरासत में हिसार भेज दिया गया। भूना पुलिस ने सीसीटीवी की फुटेज एवं वारदात स्थल पर मोबाइल लोकेशन के आधार पर दोनों छीनाझपटी करने वाले आरोपियों को पकड़ा है। थानाध्यक्ष कपिल सिहाग ने बताया कि घटना के बाद एसआई पहलाद सिंह व एएसआई अशोक कुमार के नेतृत्व में दो टीमें वारदात को अंजाम देने वाले मोटरसाइकिल सवार एवं चालक की पहचान के लिए लगी हुई थी। साइबर सेल की मदद से दोनों ही युवकों की लोकेशन पर छापा मारा गया। टोहाना के गांव गुल्लरवाला बस स्टैंड पर पुलिस की टीम पहुंची जिसको देखकर वहां पर मौजूद दो युवक भागने लगे। पुलिस टीम ने मौके पर ही दबोच लिया। जिन्होंने 11 जनवरी को अनाज मंडी भूना की गली में एक महिला से पर्स छीनने की बात को कुबूल किया। पुलिस हिरासत में लिए युवकों की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ गोली व रविदास निवासी गुल्लरवाला के रूप में हुई। पुलिस ने छीनी गई नकदी व मोबाइल फोन को बरामद कर लिया। बता दें 11 जनवरी की शाम को निशा देवी पत्नी प्रवीण गर्ग बाजार में सामान खरीदने के लिए घर से निकली थी जिसके साथ उसकी सास सावित्री देवी भी थी मगर सामने से आकर मोटरसाइकिल चालक ने निशा देवी का पर्स छीन और फरार हो गए थे। पुलिस ने महिला के पति प्रवीण गर्ग की शिकायत पर अज्ञात दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed