फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Accused of selling soil after digging a pond

Fatehabad News: तालाब की खोदाई करवा मिट्टी बेचने का आरोप

Tue, 06 May 2025 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 06 May 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Accused of selling soil after digging a pond
गांव गाजुवाला में ग्राम पंचायत द्वारा करवाई जा रही तालाब की खुदाई।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

समैन। गांव गाजूवाला में ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत पर तालाब की अवैध तरीके से खोदाई करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का आरोप है कि सरपंच प्रतिनिधि तालाब की मिट्टी बेच रहा है। ग्रामीणों ने इसका अपने स्तर पर विरोध किया।
सरपंच प्रतिनिधि की ओर से करवाई जा रही तालाब की खोदाई के कार्य को रोक दिया है। ग्रामीण सुनील बोलान, रविंद्र, संदीप, रोशन, सुभाष, कुलदीप ने बताया कि सरकार की ओर से तालाबों के नवीनीकरण योजना के तहत गांव में नए तालाब का निर्माण किया गया। ठेकेदार ने अपने स्तर पर तालाब का निर्माण कार्य पूरा करके दे दिया। इसके बाद ग्राम पंचायत पिछले 15 दिनों से इस तालाब की नए सिरे से खोदाई करवा रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि यह तालाब पहले ही बहुत गहरा खोदा जा चुका है। इसको दोबारा खोदने की कोई जरूरत नहीं है। दूसरा तालाब की खोदाई के दौरान निकलने वाली मिट्टी को बेचा जा रहा है। ग्रामीण सुनील कुमार के अनुसार, ग्राम पंचायत ने तालाब की दोबारा खोदाई से संबंधित कोई प्रस्ताव पास नहीं किया है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन व पंचायती राज विभाग से इस मामले की जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन





वर्जन :गांव में बने स्टेडियम को बड़ा बनाने के लिए इसके साथ लगती पंचायती जमीन में बने बड़े-बड़े गड्ढों में मिट्टी भरी जा रही, ताकि इसे स्टेडियम की जमीन में शामिल किया जा सके। ग्रामीण इसका विरोध कर रहे हैं, इसलिए उन्होंने इस कार्य को रुकवा दिया।

- बिंदर सिंह, सरपंच प्रतिनिधि, गांव गाजुवाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed