फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Accused of cheating by showing fake transaction arrested

Fatehabad News: फर्जी ट्रांजेक्शन दिखा धोखाधड़ी करने का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 18 Feb 2025 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 18 Feb 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Accused of cheating by showing fake transaction arrested
फतेहाबाद में साइबर क्राइम मामले में पकड़ा गया आरोपी पुलिस गिरफ्त में
फतेहाबाद। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने फर्जी ट्रांजेक्शन दिखाकर रुपए ठगने के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। साइबर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सतीश कुमार ने बताया कि पिछले साल 21 नवंबर को को योगेश निवासी झज्जर हाल निवासी देवीलाल मार्केट फतेहाबाद ने शिकायत दी थी।
विज्ञापन

पीड़ित में शिकायत में बताया था कि वह ताऊ देवीलाल मार्केट के पास खड़ा था तो एक युवक आया और बोला मुझे बहुत इमरजेंसी है, मेरे पास नकदी नहीं है और अपना एटीएम भी घर भूल आया हूं। उसकी मजबूरी को देखते हुए पांच हजार रुपये उसको दे दिए। युवक ने अपना नाम शुभम बताया था।
विज्ञापन

आरोप है कि शुभम में 5100 रुपये ऑनलाइन का संदेश दिखाया और वह वहां से चला गया। जब उसने अपना खाता चेक किया तो उसमें कोई राशि नहीं प्राप्त हुई थी। जांच अधिकारी एएसआई रामकिशन के नेतृत्व में साइबर थाना पुलिस टीम ने आरोपी शुभम उर्फ शिबू निवासी सिरसा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया। यहां से अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed