फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Accused arrested from UP in fraud case

Fatehabad News: ठगी मामले में यूपी से आरोपी गिरफ्तार

Thu, 08 Oct 2026 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 08 Oct 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested from UP in fraud case
फतेहाबाद। थाना साइबर क्राइम पुलिस ने डायमंड का हार भेजने और कस्टम ड्यूटी के नाम पर 6 लाख 100 रुपये की साइबर ठगी के मामले में तीसरे सह-आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में आरोपी अश्विनी सिंह निवासी गांव अम्बेहटा शेखां, तहसील देवबंद, जिला सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी से 10 हजार रुपये की नकदी बरामद की है। पूछताछ के बाद आरोपी को जमानत पर रिहा कर दिया गया है। इस मामले में पुलिस पहले ही दो आरोपियों को काबू कर चुकी है। थाना साइबर क्राइम फतेहाबाद प्रभारी निरीक्षक राहुल देव ने बताया कि गांव भट्टू कलां निवासी राजेन्द्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि मई 2026 में उसकी बेटी के व्हाट्सएप पर एक अज्ञात व्यक्ति की कॉल आई थी।
विज्ञापन

कॉल करने वाले ने अपना नाम रवि बताते हुए डायमंड का हार भेजने और भारत आने की बात कही। इसके बाद भारत आने की अनुमति, कस्टम ड्यूटी तथा पार्सल छुड़वाने के बहाने अलग-अलग किस्तों में रुपये मांगे गए। शिकायतकर्ता के अनुसार, उसने बताए गए क्यूआर कोड और बैंक खाते के माध्यम से कुल 6 लाख 100 रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बावजूद अतिरिक्त राशि की मांग किए जाने पर उसे ठगी का अहसास हुआ जिसके बाद उसने साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed