{"_id":"68dac9b73bfed6af380d4eab","slug":"accused-arrested-for-stealing-from-a-jewelers-shop-fatehabad-news-c-127-1-ftb1010-141269-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: ज्वेलर्स शॉप में चोरी करने के आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: ज्वेलर्स शॉप में चोरी करने के आरोपी काबू
Mon, 29 Sep 2025 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 29 Sep 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
रतिया । रतिया पुलिस ने पिछले दिनाें एक ज्वेलर्स शॉप से हुई चोरी का पर्दाफाश करते हुए अंतरराज्यीय चोर गिरोह के दो सदस्यों को काबू करने में सफलता हासिल की है। जांच में सामने आया है कि पकड़े गए आरोपी सुनाम निवासी हरनाम सिंह व राकेश कुमार पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में कई दुकानों और मेलों में चोरी की वारदातों में संलिप्त रहे हैं। रतिया में 25 सितंबर को ही इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था।
तीन सितंबर को रतिया के मेन बाजार स्थित मघर ज्वेलर्स में दो अज्ञात व्यक्ति ग्राहक बनकर पहुंचे और सोने के टॉप्स दिखाने को कहा। दुकानदार रामजीलाल ने ने उन्हें टोप्स दिखाए। आरोपी चालाकी से लगभग 2.5 ग्राम वज़न के सोने के टॉप्स चुरा कर फरार हो गए। सीआईए टीम ने सीसीटीवी फुटेज, गुप्त सूचना और तकनीकी इनपुट के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें काबू किया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे एक संगठित चोर गिरोह का हिस्सा हैं जो विभिन्न राज्यों में सुनारों की दुकानों, मेलों और दुकानों को निशाना बनाते रहे हैं। इसके अलावा इनपर भिवानी, बरनाला और सुनाम में कई मामले भी दर्ज हैं।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने सरदूलगढ़ (मानसा) में सुनार की दुकान से चोरी, बरेटा (पंजाब) से ज्वेलरी शॉप से चोरी, गोगामेड़ी (राजस्थान) मेले में मोबाइल चोरी, कैथल में दो दुकानो से चार लाख रुपये चोरी की वारदात में संलिप्तता की बात स्वीकारी है। जांच अधिकारी रिछपाल ने बताया कि दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है। गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान की जा रही है।