फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Accused arrested for selling plots using forged documents

Fatehabad News: फर्जी दस्तावेजों के आधार पर प्लॉट बेचने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for selling plots using forged documents

विज्ञापन
हिसार। थाना आजाद नगर पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर प्लॉट बेचने के मामले में आरोपी जयपुर निवासी श्याम सुंदर को गिरफ्तार किया है। जांच अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि सुभाष नगर निवासी संतोष देवी पत्नी धर्मपाल ने थाना आजाद नगर में शिकायत दी थी जिसमें संतोष ने बताया कि फर्जी दस्तावेजों के आधार पर उसका द शांति कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी, मॉडल टाउन एक्सटेंशन हिसार में स्थित प्लॉट बेचा गया है। पुलिस ने 9 जुलाई को थाना आजाद नगर में केस दर्ज किया। जांच में सामने आया कि उपरोक्त आरोपी श्याम सुंदर ने सोसायटी सचिव और अन्य के साथ मिलकर प्रॉपर्टी के फर्जी दस्तावेज तैयार करवाए। उनके आधार पर प्लॉट मालिक संतोष की जगह किसी ओर को दिखाकर कर प्लॉट नाम करवाया था। पुलिस ने आरोपी श्याम सुंदर को गिरफ्तार करने के बाद वीरवार को अदालत में पेश किया। आरोपी को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed