{"_id":"67744cdad17048303603c51b","slug":"accused-arrested-for-posting-photo-with-weapons-fatehabad-news-c-127-1-shsr1016-127195-2025-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो डालने का आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो डालने का आरोपी काबू
Wed, 01 Jan 2025 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 01 Jan 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
भूना। सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो डालना भूना के एक युवक को महंगा पड़ गया। इस मामले में शिकायत मिलते ही पुलिस ने केस दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया।
पकड़े गए युवक की पहचान वार्ड 14 निवासी प्रदीप उर्फ दीप के रूप में हुई है। आरोपी के पास से पुलिस ने मोबाइल फोन भी बरामद किया है। भूना थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि युवक प्रदीप ने हथियार के साथ फोटो फेसबुक पर अपलोड की हुई है।
फेसबुक पर हथियार के साथ फोटो डालकर युवक द्वारा आपराधिक प्रवृत्ति को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार आरोपी ने पूछताछ में बताया कि फेसबुक पर उसके भाई की फोटो हथियार के साथ गलती से अपलोड हो गई थी। उसका भाई हत्या मामले में जेल में बंद है। पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में हिसार जेल भेज दिया गया।
बता दें कि जिला पुलिस समय-समय पर इस बारे में चेतावनी जारी करती रहती है। अगर कोई सोशल मीडिया पर हथियार या अन्य किसी घातक चीज के साथ फोटो डालेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ऐसे मामले सामने आने पर कार्रवाई कर भी रही है।