फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   accident

जीप ने मारी टक्कर, चाचा-भतीजे की मौत

Sat, 20 Feb 2016 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रतिया (फतेहाबाद)
ब्यूरो/अमर उजाला रतिया (फतेहाबाद) Updated Sat, 20 Feb 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन

वीरवार देर रात जीप की चपेट में आने सेे चाचा-भतीजे की हो गई। इस हादसे में दो अन्य लोग भी घायल हो गए हैं। पुलिस ने मृतकों के शवों का सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिए हैं। अज्ञात जीप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, वीरवार देर रात बिजली घर के सामने एक जीप रतिया से बुढ़लाडा की तरफ जा रही थी। अचानक जीप ने बेकाबू होकर आगे चल रहे दो मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी। इस टक्कर में एक बाइक पर सवार युवक रतनगढ़ निवासी नरेश व उसका रिश्तेदार सतपाल घायल हो गया।

विज्ञापन


दूसरे बाइक पर रतिया के वार्ड न. 2 निवासी चरणजीत व मंजीत घायल हो गए। चारों घायल युवकों को रतिया के सामान्य अस्पताल लाया गया, जहां नरेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं, सतपाल को अग्रोहा रेफर किया, लेकिन सतपाल ने भी रास्ते में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों मृतक करीब 25-25 वर्ष के थे। दोनों युवकों की मौत के बाद गांव में रतनगढ़ में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों में मातम छा गया। मृतक युवकों के रिश्तेदार सुरजीत की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


सतपाल का कुछ माह पहले हुआ था विवाह
हादसे में मारे गए दोनों युवकों के घर खुशियों ने अभी दस्तक ही दी थी कि उससे पहले ही काल ने उनसे सारी खुशियां छीन ली। बताया गया है कि मृतकों में शामिल सतपाल का कुछ माह पहले ही विवाह हुआ था। जबकि दूसरे मृतक नरेश के घर अभी कुछ दिनों बाद ही शहनाई बजनी थी। नरेश के परिजनों ने बताया कि कुछ ही दिनों बाद नरेश का विवाह तय किया गया था। लेकिन इससे पहले कि खुशी की शहनाइयां बज पाती, मातम दोनों घरों में पसर गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed