फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   A yougn man who came frome Lehragaga to Bhoona for mother's medicine shoot dead

लहरागागा से भूना मां की दवा लेने आए युवक की गोलियां मारकर हत्या, कार छीनकर फरार हुए बदमाश

Tue, 04 Feb 2020 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
A yougn man who came frome Lehragaga to Bhoona for  mother's medicine shoot dead
जाखल के पास तलवाड़ा रोड पर युवक की हत्या के मामले में जांच करते हुए पुलिस। - फोटो : Fatehabad
जाखल। क्षेत्र से सटे पंजाब के लहरागागा विधानसभा क्षेत्र के युवक की सोमवार देर शाम जाखल में हत्या कर दी गई थी। वह भूना में अपनी मां की दवाई लेने के लिए अपनी आई-20 कार से आया था। जब वह जाखल से लहरागागा जाने लगा तो रास्ते में अज्ञात बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया और उसकी कार लेकर भी फरार हो गए हैं। फिलहाल मृतक युवक के साले के बयानों पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या व कार छीनने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना लहरागागा के एसएचओ सुरेंद्र सिंह भल्ला ने बताया कि बदमाशों ने जगमोहन सिंह मोहनी संधू (32) पुत्र बग्गा सिंह की देर शाम गांव गुरु नानक नगर चूड़लकलां के पास हत्या कर दी। मोहनी संधू सुबह गाड़ी लेकर अपनी मां की दवा लेने के लिए भूना मंडी गए थे। मोहनी का शव देर शाम तलवाड़ा रोड पर जाखल-बठिंडा रेलवे लाइन पर बने फाटक के पास गांव गुरुनानक नगर चूड़लकलां से मिला। जगमोहन की पीठ पर कई गोलियां लगी थीं। इससे लग रहा था कि बदमाशों ने मोहनी को रोकने के लिए उसके पीछे से गोलियां दागी हैं। हत्या के बाद बदमाश जाते समय उनकी आई-20 कार और मोबाइल भी ले गए हैं। जगमोहन सिंह मोहनी संधू के रिश्तेदार दलजीत सिंह के बयान पर लहरागागा की पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed