{"_id":"6ab16214b72fd76c2d01d561","slug":"a-sense-of-neglect-voiced-from-the-congress-platform-alongside-a-message-of-unity-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-161539-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: कांग्रेस के मंच से उठी उपेक्षा की टीस, एकजुटता का संदेश भी दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: कांग्रेस के मंच से उठी उपेक्षा की टीस, एकजुटता का संदेश भी दिया
Mon, 21 Sep 2026 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 21 Sep 2026 10:27 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश प्रभारी संजय दत्त का स्वागत करते प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र, सांसद कुमारी शैलजा
टोहाना। खंडस्तर पर सोमवार को आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं को गुटबाजी छोड़कर एकजुट होने का संदेश दिया। नेताओं ने कहा कि कांग्रेस परिवार तभी मजबूत होगा जब सभी एक साथ मिलकर चलेंगे।
बैठक के दौरान पूर्व विधायक निशान सिंह को जब बोलने का मौका नहीं दिया तो वे बोले हमें इग्नोर किया जाता है पर फिर भी कांग्रेस को एकजुट करना होगा। सम्मेलन में प्रदेश प्रभारी संजय दत्त, राष्ट्रीय महासचिव कुमारी सैलजा, प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, टोहाना विधायक परमवीर सिंह, पूर्व मंत्री अतर सिंह सैनी भी पहुंचे।
पूर्व विधायक निशान सिंह ने कहा, मुझे तो शायद इस मंच पर बोलने का वक्त नहीं मिलना था। मैंने परमवीर से पूछा तो उन्होंने कहा कि मुझे भी नहीं पता क्या प्रोग्राम है। उन्होंने मंच पर पहुंचे सभी वरिष्ठ नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि जब ये नेता हमारे बीच आते हैं तो हमें खुशी होती है। ये एक ही संदेश देने आते हैं कि अपने परिवार यानी कांग्रेस को मजबूत करो।
विज्ञापन
निशान सिंह ने कार्यकर्ताओं की अनदेखी पर नाराजगी जताते हुए कहा कि कई बार हमें इग्नोर किया जा रहा है। अगर घर के बाहर कुत्तों को भी इग्नोर करोगे तो वो भी दूर जाकर बैठ जाता है। घर मजबूत तभी होता है जब मिलकर चलें।
उन्होंने कहा कि पिछली बार विधानसभा में कांग्रेस का वोट बढ़ा है। उन्होंने प्रोटोकॉल का ध्यान रखने की भी अपील की। विधायक परमवीर सिंह ने कहा कि टोहाना कांग्रेस का परिवार है। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 13 महीने तक किसान दिल्ली बॉर्डर पर बैठे रहे और कई किसानों की जान गई।
कुमारी सैलजा ने कहा कि राहुल गांधी ने सोच-समझकर संजय दत्त को हरियाणा का प्रभारी बनाया है और राव नरेंद्र सिंह सबको साथ लेकर चल रहे हैं। वर्कर ही पार्टी की असली ताकत हैं। शैलजा ने कहा कि हमने तो अपनी सभी सीटें जितवाने का काम किय, जहां कमी रही सबको पता है। पार्टी कार्यकर्ताओं को मजबूत करना होगा।