फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   A pitbull dog bit a health centre employee badly, but officers let it go after he threw stones at them

Fatehabad News: स्वास्थ्य केंद्र में कर्मचारी को पिटबुल कुत्ते ने बुरी तरह से नोंचा, अधिकारियों ने पत्थर फेंके तो छोड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
A pitbull dog bit a health centre employee badly, but officers let it go after he threw stones at them
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में कुत्ते के काटने पर उपचार करवाते हुए स्वास्थ्यकर्मी राकेश कुमार
फतेहाबाद। गांव रत्तनगढ़ के उप स्वास्थ्य केंद्र पर अधिकारियों के साथ गए सिविल सर्जन कार्यालय के चालक फतेहाबाद के अग्रवाल कॉलोनी निवासी राकेश के हाथ को कुत्ते ने बुरी तरह से नोंच लिया। इसके बाद अधिकारियों ने पत्थर फेंके तो कुत्ते ने कर्मी का हाथ छोड़ा। मामले में राकेश का कहना है कि उस पर हमला करने वाला कुत्ता पिटबुल था।
विज्ञापन

इसके लिए वह कुत्ते के मालिक के खिलाफ शिकायत पुलिस को देगा। वहीं घायल कर्मचारी राकेश का फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना 13 जनवरी की बताई जा रही है। कर्मचारी राकेश ने बताया कि 13 जनवरी को मुख्य फार्मेसी ऑफिसर के साथ सरकारी काम से नागरिक अस्पताल रतिया, उप स्वास्थ्य केंद्र लाली और फिर रत्तनगढ़ गए थे। जब वह रत्तनगढ़ पहुंचे तो इस दौरान एक कुत्ता आया और ऊपर कूद पड़ा उसने बाजू पर चार से पांच घाव कर दिए। मुख्य फार्मेसी ऑफिसर ने पत्थर फेंके तो बचाव हुआ। राकेश का कहना है कि गांव रत्तनगढ़ के ही व्यक्ति का यह कुत्ता है। गौरतलब है इस तरह के मामले शहर में पहले भी हाे चुके हैं। इन मामलों में कुत्ते के मालिक के खिलाफ मामले दर्ज हुए हैं।
विज्ञापन

2024 में एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंचे लोग
माह टीका लगवाने पहुंचे लोग
मई 205
जून 25
जुलाई 190
अगस्त 151
केस एक
शहर के ग्रीन पार्क कॉलोनी में पिछले साल फरवरी माह में पालतू कुत्ते ने गुरुग्राम निवासी 10 वर्षीय बच्चे को काट लिया था। जिससे बच्चे के गंभीर चोटें आईं थी। इस मामले में कुत्ते के मालिक के खिलाफ शहर थाना में मामला भी दर्ज हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस दो
गांव मुस्सेअहली में भी वर्ष 2023 के नवंबर माह में मामला आया था। जब पालतू कुत्ते डेढ़ साल की बच्ची को उठाकर ले गए थे और बुरी तरह से काटा था। इस मामले में भी बच्ची के पिता चांदी की शिकायत पर कुत्तों के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed