{"_id":"693c5af6b53f303b5c00bd82","slug":"a-massive-collision-between-a-car-and-a-bike-on-hasanga-nadhori-road-the-bike-rider-seriously-injured-fatehabad-news-c-127-1-ftb1010-145181-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: हसंगा-नाढोड़ी रोड पर कार और बाइक में जबरदस्त टक्कर, बाइक चालक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: हसंगा-नाढोड़ी रोड पर कार और बाइक में जबरदस्त टक्कर, बाइक चालक गंभीर
Fri, 12 Dec 2025 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 12 Dec 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
भूना।हसंगा से नाढोड़ी सड़क पर साधुराम डेलू की ढाणी के पास जोरदार भिड़ंत के बाद कार और मोटर
भूना। हसंगा से नाढोड़ी सड़क पर साधुराम डेलू की ढाणी के पास शुक्रवार सुबह कार-बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक चालक सुरजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कार अनियंत्रित हो सड़क किनारे खेत में जा घुसी। हादसे में कार चालक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नाढोड़ी के अध्यापक विनोद कुमार को भी मामूली चोटें आई हैं।
शिक्षक विनोद कुमार हसंगा के खेतों में स्थित अपने परिचितों की ढाणी से लौटकर स्कूल जा रहे थे। इसी दौरान खेतों के रास्ते से तेज रफ्तार में अचानक बाइक सवार सड़क पर आ गया। सामने आए बाइक चालक को बचाने के लिए कार चालक ने ब्रेक लगाकर गाड़ी मोड़ने की पूरी कोशिश की, लेकिन बाइक चालक संतुलन नहीं रख पाया और सीधे कार से टकरा गया।
टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया और कार खेत में घुस गई। हादसे के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल सुरजीत सिंह को सीएचसी भूना ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उन्हें अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
वहीं सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दुर्घटना स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद घटना के संबंध में बयान दर्ज कर अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।