{"_id":"68262abc55a68ef0c40a4484","slug":"a-man-robbed-a-girl-of-rs-45000-by-posing-as-her-fathers-friend-fatehabad-news-c-127-1-shsr1020-133919-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: युवती से पिता का दोस्त बनकर 45 हजार रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: युवती से पिता का दोस्त बनकर 45 हजार रुपये ठगे
Thu, 15 May 2025 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 15 May 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
रतिया। वार्ड 10 निवासी अंशु गुप्ता से उसके पिता का दोस्त बनकर साइबर फ्रॉड करते हुए 45 हजार रुपये की ठगी लिए गए। पुलिस ने अंशु की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में अंशु गुप्ता ने बताया कि 22 अक्तूबर 2024 को उसके मोबाइल फोन पर एक व्यक्ति का फोन आया। उक्त शख्स ने बताया कि वह उसके पिता का दोस्त बोल रहा है। उसके पिता से उसने 5000 रुपये उधार लिए थे जो वह लौटा रहा है। थोड़ी देर बाद उसके मोबाइल फोन पर 50,000 रुपये ट्रांजेक्शन का मैसेज आया।
उक्त व्यक्ति ने फोन करके कहा कि 5000 रुपये भेजने थे जो की गलती से 50,000 डाल दिए हैं इसलिए आप बाकी 45,000 रुपये मुझे लौटा दीजिए। उसकी बात सही मानकर दो ट्रांजेक्शन में गूगल पे से 45 हजार रुपये लौटा दिए। बाद में जब खाता चेक किया तो उसमें 50 रुपये आए हुए नहीं मिले। जब उस नंबर पर कॉल की गई तो वह बंद मिला।