फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   A financial aid of one lakh rupees received from Switzerland for the treatment of young Yuvansh suffering from a serious illness, needs to raise 14 crores for the soldier's son.

Fatehabad News: गंभीर बीमारी से पीड़ित युवांश के इलाज के लिए स्विट्जरलैंड से मिली एक लाख रुपये की सहायता, सिपाही के बेटे के लिए जुटाने हैं 14 करोड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
A financial aid of one lakh rupees received from Switzerland for the treatment of young Yuvansh suffering from a serious illness, needs to raise 14 crores for the soldier's son.
फतेहाबाद में गंभीर बीमारी से पीड़ित बच्चे के पिता सिपाही राजेश को सहायता रा​शि चेक देते हुए पुल
फतेहाबाद। जिला पुलिस में सिपाही के पद पर कार्यरत राजेश जांगड़ा के बेटे युवांश के इलाज के लिए स्विट्जरलैंड निवासी एवं मूल रूप से ढाणी टाहलीवाली के सतपाल उर्फ पप्पू ने मदद का हाथ बढ़ाते हुए एक लाख रुपये की सहायता राशि भेजी है। यह सहायता डीएसपी कुलवंत के माध्यम से पीड़ित परिवार को सौंपी गई।
विज्ञापन

सतपाल के भतीजे मनिंद्र सिंह, पूर्व सरपंच सुखदेव माचरा और संदीप सैनी ने डीएसपी कार्यालय पहुंचकर राजेश जांगड़ा को यह राशि सौंपी।राजेश का बेटा युवांश एक अत्यंत दुर्लभ बीमारी एसएमए टाइप-1 (सर्वाइकल मस्कुलर एट्रोफी) से पीड़ित है। इस बीमारी के इलाज में लगने वाले इंजेक्शन की कीमत करीब 14 करोड़ रुपये है, जो क्राउड फंडिंग के जरिए जुटाई जा रही है। राजेश ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने बेटे के इलाज के लिए सहायता की अपील की थी, जिसे देखकर प्रवासी भारतीय सतपाल पप्पू ने यह मानवीय कदम उठाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed