फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   A fair was held at the 250-year-old Baba Mansagar Dham, where devotees prayed

Fatehabad News: 250 साल पुराने बाबा मनसागर धाम पर मेला, श्रद्धालुओं ने मांगीं मन्नतें

Tue, 21 Oct 2025 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 21 Oct 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
A fair was held at the 250-year-old Baba Mansagar Dham, where devotees prayed
ढि़ंगसरा में बाबा मनसागर धाम पर मन्नतें मांगेते श्रद्धालु। स्त्रोत : संवाद
भट्टू कलां। गांव ढिंगसरा स्थित बाबा मनसागर धाम में दीपावली पर्व के अवसर पर भव्य मेले का आयोजन किया गया। हजारों की संख्या में लोग बाबा मनसागर महाराज के दरबार में पहुंचे और खील, पतासे, नमक व बुहारी (झाड़ू) का प्रसाद चढ़ाकर मन्नतें मांगीं।
विज्ञापन

मेले में दिनभर रौनक बनी रही। श्रद्धालुओं ने मंदिर में माथा टेकने के बाद झूलों का आनंद लिया और विभिन्न स्टालों से खरीददारी भी की। मेला परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती रही जिससे व्यवस्था सुचारू बनी रही। इस बार दिवाली को लेकर तिथियों में अंतर होने के कारण कुछ श्रद्धालुओं ने 20 को और कुछ ने 21 अक्तूबर को पूजा की।
विज्ञापन

इसी कारण दो दिन तक श्रद्धालु धाम पर पहुंचते रहे। जिससे एक ही दिन में अत्यधिक भीड़ नहीं हुई और व्यवस्था बेहतर बनी रही। मंदिर कमेटी की ओर से भंडारे का भी आयोजन किया गया। इसमें काफी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------

बाबा मनसागर धाम का इतिहास और मान्यता

करीब 250 वर्ष पूर्व, गांव ढिंगसरा के आसपास के टीले और वृक्षों से घिरे स्थान पर मनसा गिरी महाराज ने तपस्या की थी। उनके पांच शिष्य थे। बाबा ने समाधि लेने से पूर्व अपने चेलों से कहा था कि जो भी व्यक्ति इस स्थान पर श्रद्धा से खील, पतासे, नमक व बुहारी का प्रसाद चढ़ाएगा, उसे दाद, खाज, फोड़े-फुंसी व मस्सों जैसे रोगों से मुक्ति मिलेगी। बाबा की समाधि के बाद धीरे-धीरे यहां धार्मिक आस्था बढ़ती गई। मंदिर की भूमि लगभग पांच एकड़ में फैली है, जो नाहर सिंह राठौड़ के वंशजों की बताई जाती है। पहले यहां एक छोटा सा मंदिर था, लेकिन अब इसे आधुनिक रूप देकर भव्य मंदिर में तब्दील कर दिया गया है। मंदिर परिसर में एक ओर भगवान हनुमान की मूर्ति और दूसरी ओर बाबा मनसागर महाराज की प्रतिमा स्थापित है। यहां एक जोहड़ (तालाब) भी है, जिसकी मिट्टी को पवित्र मानते हुए महिलाएं और बच्चे निकालते हैं।


---------

मन्दिर में 19 साल से जल रही है अखंड ज्योत

मन्दिर में 2006 से लगातार अखंड ज्योत प्रज्वलित है। वहीं पास में ही बाबा के पांच शिष्यों की गुंबद भी बनी है। मंदिर में मनसागर सेवा समिति का गठन किया हुआ है जो यहां की व्यवस्था के साथ-साथ मेले के दिन भंडारा व समय-समय पर अन्य सामाजिक, धार्मिक कार्यों में सहयोग करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed