{"_id":"654fc82aab53fe06a40135ee","slug":"a-day-before-diwali-stubble-burnt-at-11-places-in-the-district-fatehabad-news-c-127-1-shsr1015-8281-2023-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: दिवाली से एक दिन पहले जिले में 11 स्थानों पर जली पराली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: दिवाली से एक दिन पहले जिले में 11 स्थानों पर जली पराली
विज्ञापन
फतेहाबाद। शुक्रवार को हुई बारिश के चलते किसान पराली नहीं जला पाए, लेकिन रात को व शनिवार दिन में किसानों ने फिर से पराली में आग लगा दी, जिससे एक बार फिर जिले में प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है। दिवाली के दिन पटाखे बजने से प्रदूषण का स्तर और बढ़ जाएगा और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग ने 13 व 14 नवंबर को बादलवाही की आशंका जताई है।
फतेहाबाद में हरसेक ने शनिवार को कृषि विभाग के पास 11 स्थानों पर पराली में आग लगाने की लोकेशन भेजी है। इनमें पांच रतिया, टोहाना से दो, भूना से एक व फतेहाबाद के गांव हिजरावांकलां में तीन लोकेशन शामिल हैं। शनिवार को जिले का एक्यूआई का औरत स्तर 68 था, जो शाम सात बजे तक 330 तक पहुंच गया। वहीं कृषि विभाग ने अब तक पराली जलाने वाले 210 किसानों पर पांच लाख 45 हजार रुपये का जुर्माना ठोक चुका है। अब तक हरसेक जिले में 362 फायर लोकेशन भेजी है, जिनमें से 101 फेक मिली हैं।
दीवाली के दिन पराली के साथ-साथ जलेंगे पटाखे
फतेहाबाद में पराली जलने की घटनाएं होने के कारण शनिवार को आसमान फिर धुएं से भरा दिखाई दिया। अब दिवाली के त्योहार पर पराली के साथ-साथ पटाखे भी जलेंगे, जिससे प्रदूषण का स्तर और बढ़ेगा।
विज्ञापन
कोट
पिछले साल की बजाए इस साल पराली जलाने के मामलों में कमी आई है। जो किसान पराली जला रहे हैं, उनको लगातार जुर्माना किया जा रहा है। किसान अब भी समझें और पराली प्रबंधन की ओर ध्यान दें।
डॉ. राजेश सिहाग, कृषि उपनिदेशक फतेहाबाद।
कोट
हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 15 नवंबर तक खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तरपश्चिमी हवाएं चलने से राज्य में रात्रि तापमान में हल्की गिरावट होने परंतु दिन के तापमान सामान्य रहेगा। इस दौरान राज्य में 13-14 नवंबर के दौरान बीच-बीच में आंशिक बादलवाही होने की संभावना है।
-डॉ. मदन खीचड़, विभागाध्यक्ष, कृषि मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू