फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   96 people diagnosed with HIV in five years, highest 26 cases in 2022

Fatehabad News: पांच साल में 96 लोग एचआईवी ग्रस्त मिले, साल 2022 में सबसे अधिक 26 केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jan 2023 10:36 PM IST
विज्ञापन
96 people diagnosed with HIV in five years, highest 26 cases in 2022
टोहाना स्थित नागरिक अस्पताल। - फोटो : Fatehabad
टोहाना। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार जागरूकता अभियान चलाने के बावजूद एचआईवी संक्रमण कम नहीं हुए हैं। पिछले पांच सालों में 96 लोग एचआईवी पीड़ित मिल चुके हैं। इनमें से 32 महिलाएं हैं। सात गर्भवती महिलाएं भी एचआईवी ग्रस्त मिली हैं। साल 2022 में भी 26 लोगों में एचआईवी संक्रमण की पुष्टि हुई है। साल 2022 में नागरिक अस्पताल में 9886 लोगों की जांच की गई है, जिसमें से 26 लोग एचआईवी ग्रस्त पाए गए हैं। इनमें 18 पुरुष जबकि आठ महिलाएं शामिल हैं।
विज्ञापन

बता दें कि पिछले पांच सालों में सबसे अधिक केस साल 2022 के दौरान ही मिले हैं। नागरिक अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग द्वारा वर्ष 2018 में 8537 लोगों की जांच की गई है, जिसमें से 25 लोग एचआईवी ग्रस्त मिले। इनमें 18 पुरुष व सात महिलाएं शामिल रहीं। वर्ष 2019 में 12175 लोगों की जांच हुई, जिसमें से 13 लोग एचआईवी ग्रस्त मिले, जिनमें 10 पुरुष व तीन महिलाएं थीं। वर्ष 2020 में 8731 लोगों की जांच की गई, जिसमें 18 लोग एचआईवी ग्रस्त मिले, जिनमें आठ पुरुष व दस महिलाएं थीं। वर्ष 2021 में 8544 लोगों की जांच के दौरान 14 लोग एचआईवी ग्रस्त मिले, जिनमें 10 पुरुष व चार महिलाएं शामिल थी। वहीं, वर्ष 2022 में 9886 लोगों की जांच की गई, जिसमें से 26 लोग एचआईवी ग्रस्त मिले हैं। इनमें 18 पुरुष व 8 महिलाएं शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन

पांच साल में 47873 लोगों की हुई जांच
स्वास्थ्य विभाग द्वारा पिछले पांच वर्ष में 47873 लोगों की जांच की गई है। इसमें से 96 लोग एचआईवी पॉजिटिव पाए गए। इनमें 64 पुरुष और 32 महिलाएं शामिल हैं। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग नियमित रूप से जागरूकता अभियान भी चलाता है और काउंसलर तक रखे हुए हैं। मगर इसके बावजूद बड़े स्तर पर जागरूकता नहीं बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन कारणों से एक-दूसरे में फैलता है एचआईवी
यदि एचआईवी पीड़ित व्यक्ति का रक्त नॉर्मल व्यक्ति को चढ़ाया जाता है, तो वह भी संक्रमित हो सकता है।
यदि किसी एचआईवी पीड़ित व्यक्ति का सीमन किसी नार्मल स्त्री के शरीर में जाता है तो भी संक्रमण हो सकता है।
यदि एचआईवी पीड़ित माता अपने शिशु को स्तनपान कराती है तो शिशु को एचआईवी का संक्रमण हो जाता है।
कोट
स्वास्थ्य विभाग समय-समय पर सेमिनार व कैंप लगाकर लोगों को एचआईवी से बचाव के लिए जागरूक करता है। जागरूकता अभियान को और गति दी जाएगी ताकि मामलों में कमी लाई जा सके। एचआईवी काउंसलर अस्पताल में तैनात है, उससे कोई भी जानकारी ले सकता है।
-डॉ. कुनाल वर्मा, एसएमओ, नागरिक अस्पताल टोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed