फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   95 electricity thieves caught in the district in three months, fined Rs 26.89 lakh

Fatehabad News: जिले में तीन माह में पकड़े गए 95 बिजली चोर, 26.89 लाख लगाया जुर्माना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
95 electricity thieves caught in the district in three months, fined Rs 26.89 lakh
फतेहाबाद। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम बिजली चोरों को पकड़ने के लिए लगातार अभियान चला रहा है। निगम अधिकारियों ने 1 अप्रैल से 10 जुलाई तक जिले में बिजली कनेक्शन की जांच में 95 बिजली चोरी के मामले पकड़े हैं। बिजली चोरों पर निगम प्रबंधन की ओर से 26.89 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन


बिजली निगम के कर्मचारियों द्वारा जांच में पाया गया कि किसी ने दीवार के अंदर से तो कोई सीधे बिजली की तारों में कुंडी लगाकर बिजली चोरी कर रहा था। कहीं बिजली के मीटर से बाईपास तार डालकर चोरी की जा रही थी। बिजली चोरी करते पकड़े गए चोरो में से सबसे अधिक 45 केस रतिया से आए हैं और सबसे कम भट्टू कलां से केस मिले हैं। यहां मात्र दो बिजली चोरी के केस पकड़े गए हैं। सभी मामलों में निगम ने मुकदमा भी दर्ज करवाया है। पिछले वर्ष 2023-24 में बिजली निगम ने कुल 1922 बिजली चोरों को पकड़ा था, जिन पर कुल 6 करोड़ 82 लाख 58 हजार रुपये का जुर्माना लगाया था। इसमें से 4 करोड़ 17 लाख 68 हजार रुपये की राशि बिजली निगम ने वसूली की थी। जून में जब बिजली खपत सबसे ज्यादा होती है, उन दिनों में सबसे ज्यादा चाेरियां पकड़ी जाती हैं।
विज्ञापन

किसान प्रति होर्स पावर 100 रुपये देकर बढ़वा सकते हैं लोड
अधिकारियों के अनुसार सरकार द्वारा चलाई गई योजना के तहत किसानों को ट्यूबवेल कनेक्शन का लोड बढ़वाने के लिए 1 जुलाई से लेकर 15 जुलाई तक अभियान चलाया गया है। इसके तहत किसान प्रति होर्स पावर 100 रुपये देकर लोड बढ़वा सकता है। वहीं, 15 जुलाई तक ट्रांसफार्मर का लोड निशुल्क बढ़वा सकते हैं। किसानों को 15 जुलाई के बाद लोड बढ़वाने का खर्च 1500 रुपये प्रति होर्स पावर देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
बिजली चोरी पकड़ने को लेकर नियमित रूप से हमारी टीमें छापेमारी करती हैं। बिजली निगम के कर्मचारी बिजली चोरी रोकने के लिए पूरी तरह सचेत हैं। भविष्य में भी बिजली चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

-संदीप मेहता, एक्सईएन, बिजली निगम फतेहाबाद डिविजन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed