फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   9.5 crore rupees will now be spent on beautification of the Civil Hospital

Fatehabad News: नागरिक अस्पताल के सौंदर्यकरण अब खर्च होंगे साढ़े 9 करोड़ रुपये

Mon, 01 Dec 2025 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 01 Dec 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
9.5 crore rupees will now be spent on beautification of the Civil Hospital
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में तैयार किया जा रहा फव्वारा संवाद
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल के सुंदरीकरण कार्य के लिए बजट में तीन करोड़ रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है। इससे पहले लोक निर्माण विभाग को चार करोड़ सिविल वर्क और ढाई करोड़ इलेक्ट्रिक कार्य के लिए मंजूरी मिली थी। अब कुल साढ़े 9 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार, बढ़े बजट से अस्पताल में दो फव्वारे और सड़क का निर्माण किया जाएगा। सड़क करीब 40 साल पुरानी है और इसे नए सिरे से तैयार किया जाएगा। अस्पताल में ब्लड बैंक के पास और ईएनटी ओपीडी के पीछे खाली जगह पर फव्वारे लगेंगे। पानी निकासी के लिए तीन रिचार्ज बोर बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

दूसरी तरफ, अस्पताल में मरीजों के लिए कफ सिरप समेत कई दवाइयां खत्म हैं। हड्डी रोग विशेषज्ञ होने के बावजूद सी-आर्म मशीन न होने के कारण ऑपरेशन बंद हैं। वेंडरों का लगभग दो करोड़ रुपये का बकाया भी है। इस कारण मरीज बिना उपचार के चक्कर काटने के मजबूर हैं या फिर निजी अस्पतालों का रुख कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग का कहना है कि सुंदरीकरण कार्य जुलाई माह से चल रहा है। अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि अब यह बजट अस्पताल के सुंदरीकरण और मूलभूत निर्माण कार्यों के लिए ही प्रयोग किया जाएगा, जिससे मरीजों और कर्मचारियों दोनों के लिए सुविधाएं बढ़ेंगी। --------
चार माह से नेत्र और चर्म रोग विशेषज्ञ की ओपीडी प्रभावित

नागरिक अस्पताल में चार माह बाद भी चर्म रोग, टीबी रोग, नेत्र रोग विशेषज्ञ की ओपीडी अपनी जगह पर शिफ्ट नहीं हो पाई है। हालात यह है कि काम पूरा नहीं हुआ। नेत्र रोग विशेषज्ञ की ओपीडी आयुष विभाग, चर्म रोग की नशा मुक्ति केंद्र और टीबी रोग विशेषज्ञ की ओपीडी ब्लड बैंक में चल रही है।

-

अगले साल 200 बेड का नया अस्पताल होना है हैंडओवर

नागरिक अस्पताल का 200 बेड का अस्पताल सेक्टर 9 में निर्माणाधीन है। जून माह में अस्पताल का भवन हैंडओवर होना है। करीब 75 फीसदी काम पूरा होने का दावा किया जा रहा है। अभी ये संशय भी बरकरार है कि नए भवन के बाद इस पुराने भवन का क्या होगा।


-

स्वास्थ्य विभाग के मुख्यालय से दवाइयों के लिए बजट मांगा है। ढाई करोड़ रुपये की डिमांड भेजी गई है। उम्मीद है जल्द मिल जाएगा।

- डॉ. बुधराम, सिविल सर्जन

-

नागरिक अस्पताल की सड़कें निर्माण के दौरान ही बनी थी। अब नई सड़कें बनाई जाएंगी, इसके अलावा पार्क में फव्वारे भी लगाए जा रहे हैं। पानी निकासी के लिए रिचार्ज बोर लगाए जा रहे हैं।

-जसवंत सिंह, जेई, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed