{"_id":"5c6eee00bdec2273724c558b","slug":"91550773760-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोही स्कूल से हटाए गए कर्मचारियों का धरना जारी, जमकर की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोही स्कूल से हटाए गए कर्मचारियों का धरना जारी, जमकर की नारेबाजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल से हटाए गए कर्मचारियों का धरना जारी
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। आरोही स्कूल से ठेकेदार द्वारा हटाए गए कर्मचारियों का धरना वीरवार को 175वें दिन में प्रवेश कर गया। इन कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें कहीं से भी कोई उम्मीद की किरण नजर नहीं आ रही है। जब प्रशासन ही इनकी जायज मांगों को पूरी नहीं कर सकता तो कर्मचारी आखिरकार कहां जाए। उन्होंने कहा कि गत दिवस निदेशालय के एक अधिकारी ने उन्हें बुलाकर अपनी शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया। कर्मचारी नेता विनोद कुमार ने बताया कि बुधवार को उन्हें निदेशालय में बुलाया गया था। इस दौरान उन पर समझौते का भी दबाव डाला गया। इन कर्मचारियों ने साफ किया कि वे किसी के दबाव में नहीं आएंगे और अपना हक लेने के लिए आंदोलन जारी रखेंगे। उन्हें पूरी उम्मीद है कि सरकार उनकी बात को सुनेगी और कार्रवाई करेगी। धरने पर सुखविंद्र, संदीप, मंगल, सुरजीत, राकेश, कृष्ण सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।