{"_id":"5a565a314f1c1b01198b45a8","slug":"91515608625-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरियापुर के पास दो कारें और बाइक आपस में भिड़ी, दो महिलाओं सहित 9 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरियापुर के पास दो कारें और बाइक आपस में भिड़ी, दो महिलाओं सहित 9 लोग घायल
Updated Wed, 10 Jan 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
नेशनल हाइवे नौ पर गांव दरियापुर के पास बुधवार शाम पांच बजे के करीब दो कारों व बाइक के आपस में टकरा गई। हादसे में तीनों वाहनों पर सवार कुल 9 लोग घायल हो गए जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। घायलों में फतेहाबाद, करनौली और सिरसा के छतरियां गांव के निवासी भी शामिल हैं। घायलों को उपचार के लिए फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया है जहां पर एक व्यक्ति की हालत गंभीर होने के चलते उसे हायर मेडिकल सेंटर के लिए रैफर कर दिया गया।
नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन गोकल चंद सचदेवा ने बताया कि वह एक कार में सवार होकर गांव कुकड़ावाली में आयोजित एक सत्संग समारोह में शिरकत करके फतेहाबाद की ओर वापस लौट रहे थे। कार में उनके साथ फतेहाबाद निवासी प्रवीण फुटेला, शालू सेतिया, उनके पति भी सवार थे। गोकुल चंद ने बताया कि जैसे ही उनकी कार दरियापुर गांव के पास पहुंची तो गांव के अंदर से नेशनल हाइवे पर एक अन्य कार भी तेजी से हाइवे पर चढ़ने लगी जिसके चलते दोनों गाडिय़ां आपस में टकरा गई। दूसरी गाड़ी में सिरसा के छतरियां निवासी संजय, राजू, सूरत व विनोद भी घायल हो गए। इस बीच गांव करनौली निवासी गुरमीत भी अपनी बाइक लेकर वहां से गुजर रहा था और दुर्घटनाग्रस्त कारों की चपेट में आकर घायल हो गया। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने सभी घायलों को उपचार के लिए फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया जहां सभी घायलों का उपचार किया जा रहा है। हादसे में ज्यादा घायल गोकुल चंद सचदेवा को अग्रोहा मेडिकल के लिए रेफर कर दिया गया है। हादसे की जानकारी मिलते ही दरियापुर चौकी के पुलिस कर्मचारी व ट्रैफिक इंचार्ज इंस्पेक्टर रिछपाल भी अस्पताल पहुंचे और घायलों की सूचना लेकर उनके परिजनों को बताया।