{"_id":"59c406344f1c1bb2688b5b74","slug":"91506018868-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मारे छापे, भरे सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मारे छापे, भरे सैंपल
Updated Fri, 22 Sep 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना।
नवरात्रों व फेस्टिवल सीजन को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री के आदेशों के बाद स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट हो गया है। विभाग ने वीरवार को शहर के अनेक क्षेत्रों में छापे मारकर खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे और जांच के लिए भेज दिए। कार्रवाई की सूचना मिलने पर दुकानदारों दुकानों को बंद कर फरार हो गए।
वीरवार सुबह 11 बजे स्वास्थ्य विभाग की टीम शहर के मिलन चौक पर स्थित कई दुकानों में छापामारी की। इस दौरान विभाग की टीम ने मिनल चौक से राजू पनीर वाले का सैंपल भरा। इसके बाद मांगेराम भूजिया वाले से मटर, भगवान दास के शक्करपारे, थाने के पीछे गली के गोदाम से खोये की बर्फी के सैंपल भरे। जिन्हें जांच के लिए लैब में भेजा गया है। विभाग की टीम दीपक कुमार, सतपाल सैनी, रमेश एमपीएचडब्ल्यू मौजूद रहे।
मंत्री के आदेश पर हुई कार्रवाई
इस बारे में एसएमओ डॉ. सतीश गर्ग ने बताया कि त्योहारी सीजन को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज एवं सीएमओ फतेहाबाद के आदेशानुसार कई जगहों से सैंपल लिए गए हैं। इन सभी सैंपलों को जांच के लिए चंडीगढ़ लैब में भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी।