{"_id":"59c4052c4f1c1b30688b5cdb","slug":"91506018604-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आढ़तियों ने जताया सीएम और बराला का आभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आढ़तियों ने जताया सीएम और बराला का आभार
Updated Fri, 22 Sep 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आढ़तियों ने जताया सीएम और बराला का आभार
अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना। अनाज मंडी स्थित हनुमान मंदिर परिसर में कच्चा आढ़ती एसोसिएशन की विशेष बैठक हुई। इसमेें सैकड़ों की संख्या में व्यापारियों ने भाग लिया। इस दौरान बैठक की अध्यक्षता मंडी प्रधान तरसेम बांसल ने की। इस दौरान मंडी आढ़तियों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव जैन, अंबाला विधायक असीम गोयल का धन्यवाद किया। इस दौरान व्यापारी नेताओं ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल से प्रदेश के आढ़ती यूनियन के अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की थी। वहां सीएम ने उन्हें आश्वासन दिया था कि उनकी मांगों के तहत ही फसलों की खरीद की जाएगी। इसके बाद से व्यापारियों में खुशी का माहौल है। व्यापारियों ने लड्डू बांटकर और सरकार को धन्यवाद देते हुए खुशी का इजहार किया। प्रवक्ता अजय गोयल ने बताया कि प्रदेश सरकार ने उनकी मांगों को जायज ठहराते हुए मान लिया हैं। इसके लिए वो सरकार को धन्यवाद देते हैं। इस अवसर पर लक्ष्मण बांसल, भूषण बांसल, कुलभूषण शर्मा, मदन शर्मा, कृष्ण सहित आदि उपस्थित थे।