फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   90 buses were busy picking up and dropping off children.

Fatehabad News: बच्चों को लाने-छोड़ने में व्यस्त रहीं 90 बसें

Fri, 31 Oct 2025 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 31 Oct 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
90 buses were busy picking up and dropping off children.
फतेहाबाद में राज्य स्तरीय रन फाॅर यूनिटी को लेकर स्कूली को बच्चाें को लेकर आई बसों की पार्किंग 
फतेहाबाद। जिला मुख्यालय पर आयोजित राज्य स्तरीय सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में स्कूली बच्चों को लाने-ले जाने के लिए रोडवेज की लगभग 90 बसों को लगाए जाने के कारण जिला मुख्यालय के अधिकांश बस रूट प्रभावित हुए।
विज्ञापन


जिले के 93 सरकारी स्कूलों के बच्चों को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाने की जिम्मेदारी इन बसों पर थी, जिसके चलते सुबह के समय यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह के वक्त जब लोग अपने गंतव्य के लिए बस स्टैंड पहुंचे, तो उन्हें पता चला कि सभी ग्रामीण और यहां तक कि कुछ महत्वपूर्ण अंतर-जिला व राज्यों के रूटों पर भी बसों का संचालन ठप है। रोडवेज के बेड़े की 90 बसें एक साथ स्कूलों की ड्यूटी में जाने से सामान्य यात्रियों के लिए बसें उपलब्ध नहीं थीं।
विज्ञापन


ड्यूटी पर लगाई गई बसों की यह संख्या रोडवेज के कुल बेड़े का एक बड़ा हिस्सा है, जिसके कारण मुख्य रूप से ग्रामीण क्षेत्रों से आने-जाने वाले यात्रियों, नौकरीपेशा लोगों और दैनिक यात्रियों को सबसे ज्यादा दिक्कत हुई। बस स्टैंड पर कई घंटों तक यात्रियों को इंतजार करना पड़ा। यात्रियों का कहना था कि महत्वपूर्ण सरकारी कार्यक्रमों के लिए बसों की ड्यूटी लगाना जरूरी है, लेकिन प्रशासन को इसके लिए एक वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए ताकि आम जनता की परिवहन सेवा बाधित न हो। फतेहाबाद और आस-पास के गांवों के रूट पर तो स्थिति सबसे ज्यादा खराब रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


----

दोपहर बाद सुधरी व्यवस्था



बच्चों को स्कूल वापसी छोड़ने के बाद बसें धीरे-धीरे वापस अपने निर्धारित रूटों पर लौटने लगीं। दोपहर बाद लगभग 12 बजे के बाद से जिला मुख्यालय से चलने वाली बसों की संख्या में बढ़ोतरी हुई, जिससे फंसे हुए यात्रियों को कुछ राहत मिली। हालांकि, सुबह की यात्रा के लिए निकले लोगों को हुई असुविधा के कारण यात्रियों में नाराजगी देखने को मिली। वहीं पंचायत भवन से एमएम कॉलेज तक राज्य स्तरीय कार्यक्रम को लेकर यातायात पुलिस की ओर बसों की एंट्री बंद की गई थी, साथ ही शहर में सुबह के समय ऑटो व ई-रिक्शा के चलने की भी पाबंदी थी, जिस कारण सुबह के समय पुराना बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रहे लोगों को न तो बस मिली और न ही ऑटो मिले। जिस कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed