फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   9 directors including mother and son were elected

Fatehabad News: द लहरियां पैक्स सहकारी समिति की प्रबंधक कमेटी के मतदान से पहले बनी सहमति, मां-बेटा सहित 9 डायरेक्टर चुने गए

Wed, 21 Aug 2024 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 21 Aug 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
9 directors including mother and son were elected
द लहरियां पैक्स चुनाव में सर्वसम्मति से विजयी हुए मां- बेटा व दो अन्य डायरेक्टर।
भूना। द लहरियां पैक्स सहकारी समिति की प्रबंधक कमेटी का चुनाव मंगलवार को सर्वसम्मति से संपन्न हो गया। हालांकि, चुनाव 27 अगस्त को प्रस्तावित था लेकिन मंगलवार को दाखिल नामांकन पत्र वापस लेकर छह कृषक और तीन गैर कृषक सदस्य सहमति से चुन लिए गए। एक महिला कृषक पद खाली रह गया है। इन सदस्यों में मां व बेटा एक साथ समिति के डायरेक्टर बने हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2018 में समिति के हुए मतदान में भी दोनों ही मां-बेटा एक साथ वोटों से जीत कर डायरेक्टर चुने गए थे। इसलिए लहरियां में एक ही घर के दो डायरेक्टर चुने जाने के बाद रामकुमार चांगल के घर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। दीपक चांगल लगातार तीन बार व उसकी मां बिमला देवी दो बार डायरेक्टर चुने जा चुके हैं।
विज्ञापन


समिति की प्रबंधक कमेटी के चुनाव अधिकारी एवं सहायक रजिस्ट्रार सहकारी समिति फतेहाबाद संजीव ने बताया कि 13 अगस्त को द लहरियां पैक्स सहकारी समिति की प्रबंधक कमेटी के चुनाव के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की जांच हुई थी और 9 सदस्य वैध पाए गए थे लेकिन मंगलवार को नामांकन पत्र वापस लेने का अंतिम दिन था।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्याशियों के बीच आपसी सहमति बन गई और 9 डायरेक्टर सहमति से बन गए। इनमें छह कृषक व तीन गैर कृषक डायरेक्टर शामिल हैं। समिति के चुने गए सामान्य वर्ग के कृषक डायरेक्टर में सरदार अमरीक सिंह दिगोह, कुलदीप सिंह टिब्बीए भगवान सिंह रहनखेड़ी, रोहताश कुमार लहरियां, पिछड़ा वर्ग के कृषक डायरेक्टर दीपक चांगल लहरियां, महिला पिछड़ा वर्ग गैर कृषक डायरेक्टर बिमला देवी लहरियां, गैर कृषक सामान्य वर्ग के डायरेक्टर मुकेश कुमार लहरियां, गैर कृषक अनुसूचित जाति वर्ग के डायरेक्टर सतबीर सिंह लहरियां को आधिकारिक तौर पर चुन लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed