फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   एनएचएम कर्मचारियों का दावा 125 कर्मचारी रहे हड़ताल पर, सीएमओ बोले केवल 95 ने नहीं लगाई हाजिरी

एनएचएम कर्मचारियों का दावा 125 कर्मचारी रहे हड़ताल पर, सीएमओ बोले केवल 95 ने नहीं लगाई हाजिरी

Thu, 07 Feb 2019 06:49 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:49 PM IST
विज्ञापन
एनएचएम कर्मचारियों का दावा 125 कर्मचारी रहे हड़ताल पर, सीएमओ बोले केवल 95 ने नहीं लगाई हाजिरी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। एनएचएम कर्मचारियों की दो दिन की प्रस्तावित हड़ताल को कर्मचारियों ने दो दिन और बढ़ा दिया है। जहां पहले दिन हड़ताल लगभग बेअसर रही थी वहीं दूसरे दिन न सिर्फ एंबुलेंस सेवाओं पर हड़ताल का असर दिखाई दिया बल्कि दफ्तरों का कार्य भी प्रभावित होता देखा गया। उधर धरने पर बैठे कर्मचारियों का दावा था कि बुधवार को उनके 450 में से 125 कर्मचारी हड़ताल पर थे वहीं सीएमओ डा. मुनीष बंसल ने 95 कर्मचारियों के हड़ताल पर होने की पुष्टि की है। हड़ताल के दो दिन और बढ़ने के बाद हरकत में आए स्वास्थ्य विभाग ने हड़ताल को बेअसर करने के लिए स्टाफ नर्स व तकनीकी स्टाफ की ड्यूटियां एनएचएम कर्मचारियों के स्थान पर लगाने का फैसला किया है।
एंबुलेंस के लिए मरीजों को करना पड़ा इंतजार
हड़ताल के दूसरे दिन बुधवार को 95 कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने के कारण विभाग की न सिर्फ एंबुलेंस की सेवाएं प्रभावित हुई वहीं दफ्तर के कार्य भी प्रभावित हुए। मरीजों को एंबुलेंस तो मिली लेकिन इसके लिए उन्हें काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। वहीं दफ्तरों में भी लोगों अपने काम के लिए इधर उधर भटकते नजर आए।
विज्ञापन

स्टाफ नर्स व तकनीकी स्टाफ को एनएचएम की जगह लगाया गया
सीएमओ डॉ. मुनीष बंसल ने बताया कि हड़ताल के दो दिन और बढ़ने के बाद विभाग ने फील्ड में काम कर रहे स्टाफ नर्स व तकनीकी स्टाफ के एनएचएम कर्मचारियों की जगह ड्यूटी लगाने का फैसला किया है। उन्होंने बताया कि ऐसे करने से किसी प्रकार की जरूरी सेवाएं जैसे की एंबुलेंस आदि प्रभावित नहीं होने दी जाएगी। वहीं उन्होंने बताया कि अभी तक मुख्यालय की और से हड़ताल को लेकर कर्मचारियों के लिए कोई नोटिस प्राप्त नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

8 फरवरी को मनाए जाने वाले क्रीमी मुक्त डे को किया स्थगित
एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल के चलते स्वास्थ्य विभाग ने 8 फरवरी को मनाए जाने वाले राष्ट्रीय क्रीमी मुक्त दिवस को स्थगित कर दिया है। बता दें कि उक्त दिवस के तहत स्कूलों में छोटे बच्चों को क्रीमी रोग से बचाने के लिए एलबेंडाजोल की गोलिया खिलाई जाती है। डिप्टी सीएमओ डा. हनुमान ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने के कारण विभाग ने यह फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed