फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Medical stores fail inspection; licenses of 6 out of 41 suspended

Fatehabad News: मेडिकल स्टोर जांच में नहीं उतरे खरे, 41 में से 6 के लाइसेंस निलंबित

Thu, 27 Aug 2026 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 27 Aug 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
Medical stores fail inspection; licenses of 6 out of 41 suspended
फतेहाबाद। एनकॉर्ड की मासिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीसी डॉ. विवेक भारतीस्त्रोत प्रशासन
फतेहाबाद। जिले में नियमों की अनदेखी करने वाले मेडिकल स्टोर संचालकों पर स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। 41 केमिस्ट दुकानों की जांच में अनियमितताएं मिलने पर छह के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। डीसी ने दवा बिक्री और रिकॉर्ड की नियमित जांच के निर्देश दिए।
विज्ञापन

लघु सचिवालय सभागार में वीरवार को डीसी डॉ. विवेक भारती की अध्यक्षता में एनकॉर्ड की मासिक बैठक हुई। इसमें नशे की रोकथाम, तस्करों पर कार्रवाई, नशा मुक्ति, उपचार और जागरूकता अभियान की समीक्षा की गई। ड्रग कंट्रोलर दिनेश राणा ने बताया कि जिले की सभी केमिस्ट दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
विज्ञापन

डीसी ने दुकानों पर कैमरों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए। एसपी निकिता खट्टर ने बताया कि पिछले माह नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 1.5 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की गई। गुरुनानकपुरा क्षेत्र में नशे के दो नेटवर्क भी ध्वस्त किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कल्याण अधिकारी विनोद चावला ने बताया कि पिछले माह जिले के आठ नशा मुक्ति केंद्रों में 347 लोगों का उपचार किया गया। नशा पीड़ितों को उपचार, पुनर्वास और जागरूकता सुविधाएं दी जा रही हैं। केंद्रों की नियमित जांच भी की जा रही है।
सिविल सर्जन डॉ. बुधराम ने बताया कि एमपीएचडब्ल्यू और पुलिस की नशा मुक्ति टीम संयुक्त जागरूकता अभियान चलाएंगी। डीसी ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों और उत्सवों में भी नशा मुक्ति से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने नशा रोकथाम, उपचार और पुनर्वास में सभी विभागों के बीच बेहतर तालमेल पर जोर दिया।

बैठक में डीएमसी प्रवीण कुमार, डीडीपीओ अनूप सिंह, सिविल सर्जन डॉ. बुधराम, उपनिदेशक अमित पंवार, जिला न्यायवादी देवेंद्र मित्तल, डीईओ संगीता बिश्रोई, जिला कल्याण अधिकारी विनोद चावला, ड्रग कंट्रोलर दिनेश राणा, जिला रेडक्रॉस सचिव रवि हुड्डा सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed