{"_id":"5ac66fe04f1c1bba618b59e5","slug":"81522954208-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरपंचों का धरना अब होगा जिला स्तर पर : बंसीलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरपंचों का धरना अब होगा जिला स्तर पर : बंसीलाल
Updated Fri, 06 Apr 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भट्टूकलां।
पिछले एक सप्ताह से अपनी मांगों को लेकर सरपंचों, ग्राम सचिवों का चल रहा खंड स्तरीय धरना वीरवार को शांय ब्लॉक स्तर से हटा लिया गया है। परंतु अब यह धरना जिला स्तर पर होगा। सभी सरपंच व ग्राम सचिव फतेहाबाद के खंड कार्यालय में अपना धरना जारी रखेंगे। यह जानकारी देते हुए भट्टू खंड के सरपंच एसोसिएशन के प्रधान बंसीलाल ने बताया कि बुधवार को पंचायत मंत्री से कोर कमेटी की हुई वार्तालाप में जो मांगे सरकार ने मानने की बात कही, वो केवल मात्र ढकोसला ही थी। मीडिया में सरपंचों की मांगों को मानने की बात पंचायत मंत्री ने ब्यान देकर कही, परंतु धरातल में मांगों को स्वीकारने की बात से सरकार पीछे हट रही है। इन मांगों में मुख्य मांग निलंबित किए गए ग्राम सचिवों को पुन: बहाल करने की बजाए उन्हें वीरवार को अपने नियुक्ति स्थान से रिलीव कर दिया गया है। जिससे साबित होता है कि सरकार ने पहले स्तर की मांग को ठुकरा दिया है। उन्होंने कहा कि जिस कारण संयुक्त संघर्ष समिति सरकार से संतुष्ट नहीं है। सरकार की वायदा खिलाफी को देखते हुए अब धरना जिला स्तर पर किया जाएगा। जोकि शुक्रवार से फतेहाबाद जिले मेें किया जा रहा है। इस अवसर पर रोशनलाल, रविन्द्र बैनिवाल, मुलाराम, राकेश, देवेन्द्र, संदीप, अशोक जाखड़, ग्राम सचिव मनोज, रणजीत, रमेश, सुशील, अभिमन्यु, शमशेर सहित अनेक पंच सरपंच मौजूद थे।