{"_id":"59973cda4f1c1b62228b45f4","slug":"81503083738-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्राई साईकिल को बलोरो गाड़ी ने मारी टक्कर, दादा-पोता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्राई साईकिल को बलोरो गाड़ी ने मारी टक्कर, दादा-पोता की मौत
Updated Sat, 19 Aug 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भूना। फतेहाबाद रोड पर देर रात बोलेरो गाड़ी ने ट्राई साइकिल सवार दादा- पोते को कुचल दिया। बच्चे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया तो उसके दादा की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हुई। पुलिस ने बोलेरो चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर हादसा करने का मामला दर्ज कर लिया है।
वीरवार देर रात माडल टाउन निवासी विकलांग 56 वर्षीय रामकुमार दहिया अपने सात वर्षीय पोते अमन के साथ गांव जांडली खुर्द से भूना आ रहा था। वह ट्राई साईकिल चला रहा था तो पीछे से अज्ञात बोलेरो गाड़ी ने टक्कर मार दी। जिससे अमन की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने तुरंत रामकुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भूना में दाखिल करवाया। जहां उसकी हालत गंभीर होने के कारण फतेहाबाद रेफर कर दिया। किंतु उपचार के दौरान रामकुमार ने भी दम तोड़ दिया। घटना में दादा-पोता के मौत के बाद मॉडल टाउन बस्ती में मातम छाया हुआ है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सहारा बन गया काल
विकलांग रामकुमार अपने सात साल के पोते को ट्राई साईकिल को धक्का मारने का सहारा मिलने को लेकर साथ ले गया था। किंतु जांडली से आते वक्त उसका पौता मौत का ग्रास बन गया। अनिल उर्फ फौजी का इकलौता बेटा दुर्घटना का शिकार हो गया। जबकि अमन की दो बहने भी हैं। इस संबंध में थाना प्रभारी यादविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात बोलेरो गाड़ी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।