{"_id":"597241554f1c1b721a8b48bb","slug":"81500660053-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांचवी पास झोलाछाप कर रहा था लोगों का उपचार, स्वास्थ्य विभाग ने मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांचवी पास झोलाछाप कर रहा था लोगों का उपचार, स्वास्थ्य विभाग ने मारा छापा
Updated Fri, 21 Jul 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांचवीं पास झोलाछाप कर रहा था लोगों का उपचार, स्वास्थ्य विभाग ने मारा छापा
टोहाना।
स्थानीय जमालपुर रोड़ पर एक झोलाछाप चिकित्सक अशरफ खान के क्लिनिक पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापामार कार्रवाई करते हुए वहां मौजूद चिकित्सक से पूछताछ की है। स्वास्थ्य विभाग की टीम का नेतृत्व एसएमओ डॉ. सतीश गर्ग ने किया जबकि टीम में और सीएम विंडो कमेटी सदस्य ईश्वर नैन एवं एसएमओ जाखल डॉ. सुशील शामिल रहे। सीएम विंडो में पिछले दिनों इस झोलाछाप चिकित्सक की शिकायत आने के बाद विभाग की ओर से ये कार्रवाई की गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को जैसे ही झोलाछाप चिकित्सक के क्लिनिक पर छापा मारा तो वहां पर खुद अशरफ खान एक मरीज का उपचार कर रहा था। मौके पर पहुंची विभाग की टीम ने जब उससे दस्तावेज मांगे तो वह कोई कागज नहीं दिखा पाया। जिसके बाद विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए उसके औजार अपने साथ जब्त कर दिए और कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारियों को लिखने की बात कही है। गौर है कि इससे पूर्व गांव जमालपुर में एक फर्जी चिकित्सक के इलाज से राजस्थान निवासी एक मजदूर की मौत हो गई थी। इसके बाद रतिया निवासी नरेश कुमार ने सीएम विंडो में दी शिकायत में बताया था कि टोहाना में जमालपुर रोड पर ताज मुहम्मद के नाम से पांचवीं पास चिकित्सक अशरफ खान फर्जी तरीके से कार्य कर रहा है और आम जनता को अंग्रेजी और प्रतिबंधित दवाईयां बेच रहा है जिस पर विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।
इस बारे में एसएमओ डा सतीश गर्ग ने बताया कि सीएम विंडो में आई शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जा रही है तथा यहां कार्य कर रहे चिकित्सक अशरफ खान ने स्वयं बताया है कि वह पांचवीं पास है। एसएमओ ने बताया कि यहां पट्टी, दवाई, लकड़ी, कैंची, कॉटन व अन्य सामान भी मिला है। जिसे जब्त कर दिया गया है। आगामी कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारियों को लिखा गया है।