फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   753 people aged over 45 get vaccinated

45 से अधिक उम्र के 753 लोगों ने लगावाया टीका

Sat, 22 May 2021 10:43 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
753 people aged over 45 get vaccinated
कोरोना टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत 45 वर्ष से अधिक उम्र वाले अब वैक्सीन लगवा सकते हैं। कुछ दिन से वैक्सीन की कमी के कारण कार्यक्रम बंद था। शनिवार को फिर से टीकाकरण शुरू कर दिया गया। एक ही दिन में 753 लोगों ने टीका लगवाया। यह सिर्फ पहली डोज के रूप में लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों का कहना है कि जिले में करीब 10 हजार डोज का स्टॉक है। इसलिए 45 से ऊपर आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण शुरू किया गया है। वहीं 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग का टीकाकरण भी जारी रहेगा। शनिवार को 18 से 44 साल के 1174 लोगों ने व 60 से अधिक उम्र के 60 पात्रों ने वैक्सीन लगवाई। शनिवार को विभिन्न आयु वर्ग के 1987 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। अब तक जिले में 1 लाख 14 हजार 843 लोग पहली डोज ले चुके हैं। वहीं 24 हजार से ज्यादा लोग दूसरी डोज लगवा चुके हैं।
विज्ञापन

जिले में अब तक की स्थिति
श्रेणी प्रथम डोज दूसरी डोज
स्वास्थ्य कर्मी 4734 3477
फ्रंट लाइन वर्कर 2340 1076
60 वर्ष से अधिक 48292 12511
45 से 59 साल 38649 6920
18 से 44 साल 20828 0000
23 सेशन साइट पर वैक्सीनेशन
कोरोना टीकाकरण को लेकर स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय ने सेशन बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। पहले रोजाना 15 से 20 सेशन पर टीकाकरण हो रहा था। शनिवार को बढ़ाकर 23 कर दिए गए। अब सार्वजनिक स्थानों पर सेशन लगाए जाएंगे ताकि आसपास के लोग आसानी से पहुंच कर टीका लगवा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
18 से 44 वर्ष लोगों का टीकाकरण जारी है। कोरोना वैक्सीन का जिले में स्टॉक पड़ा है। इसलिए 45 से ऊपर आयु वर्ग का टीकाकरण शुरू किया गया है। इस वर्ग के लोग बिना पंजीकरण टीका लगवा सकते हैं।
-डॉ. सुनीता सोखी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed