{"_id":"5b80468042c79246382cf47c","slug":"71535133312-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुखत्यार सिंह मेमोरियल डिग्री कालेज में मुझे भी उडने दो कार्यक्रम का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुखत्यार सिंह मेमोरियल डिग्री कालेज में मुझे भी उडने दो कार्यक्रम का आयोजन
Updated Fri, 24 Aug 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्राओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। मुखत्यार सिंह मेमोरियल डिग्री कॉलेज में प्रदेश सरकार के निर्देश अनुसार तीन दिवसीय ‘एक और सुधार नामक कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के पहले दिन महिला सशक्तीकरण पर कविता पाठ व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्र व छात्राओं ने पहल करते हुए कभी दहेज न लेने व दहेज न देने की शपथ भी ली। शुक्रवार को छात्राओं को महिला मंडल के इंचार्ज कंचन नारंग, पवनीत कौर, डॉ. अमनदीप कौर व प्रिंसिपल डॉ. शिखा गोयल की देखरेख में आत्म रक्षा के गुर सिखाए गए। छात्राओं ने महिला सशक्तीकरण पर आयोजित संगोष्ठी में भाग लिया। जिसमें छात्राओं ने समाज व देश में हो रहे महिलाओं के प्रति अपराध की घोर निंदा की। नारी के खिलाफ अत्याचारों के प्रति रोष प्रकट करते हुए अपराधियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई व सजा देने का सुझाव रखा। इस दौरान रक्षाबंधन का त्योहार भी मनाया गया।