फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   सरकार की टाल-मटोल की नीति के खिलाफ मैकेनिकल कर्मचारियों का प्रदर्शन

सरकार की टाल-मटोल की नीति के खिलाफ मैकेनिकल कर्मचारियों का प्रदर्शन

Fri, 06 Apr 2018 12:20 AM IST
Updated Fri, 06 Apr 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
सरकार की टाल-मटोल की नीति के खिलाफ मैकेनिकल कर्मचारियों का प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद।
ऑल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन शाखा फतेहाबाद कार्यकारिणी की गेट मीटिंग ब्रांच प्रधान मुंशीराम कंबोज की अध्यक्षता में हुई। गेट मीटिंग का संचालन ब्रांच सचिव महीपाल रावत ने किया। सभी कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ कड़ा रोष प्रकट करते हुए एक घंटे तक प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

ब्रांच प्रधान मुंशीराम कंबोज ने कहा कि हरियाणा कर्मचारी महासंघ की सरकार के साथ बार-बार बातचीत की और सरकार ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि 1 नवंबर 2017 को कर्मचारियों की सभी मांगों को पूरा किया जाएगा। इसमें कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, समान काम-समान वेतन लागू करने, सभी भत्ते लागू करना शामिल था। लगभग 5 महीने का समय बीतने के बाद भी सरकार ने कर्मचारियों की जायज मांगों की ओर कोई ध्यान नहीं दिया और टाल-मटोल की नीति अपनाई जिससे प्रदेशभर के कर्मचारियों में सरकार के प्रति रोष है। उन्होंने मांग की कि सरकार बातचीत में मानी गई मांगों को तुरंत लागू करे अन्यथा कर्मचारी आंदोलन को तेज करने पर मजबूर होंगे। गेट मीटिंग को शमशेर कुण्डू, फकीर चंद सैनी, रामकरण, सुभाष चंद, सुरेश शर्मा ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर पवन कुमार भूना, नफे सिंह, नीरज कुमार, विनोद कुमार सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed