फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   69 more corona positive in the district

एंटी नारकोटिक्स टीम इंचार्ज, तहसीलदार का ड्राइवर समेत 69 कोरोना संक्रमित मिले

Fri, 11 Sep 2020 09:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
69 more corona positive in the district
जिले में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा शुक्रवार को 1400 के पार हो गया है। आरटीपीसीआर रिपोर्ट और एंटीजन टेस्ट में एंटी नारकोटिक्स टीम के इंचार्ज यादविंद्र सिंह, टोहाना में तहसीलदार ड्राइवर व सिविल सर्जन कार्यालय के कर्मचारी समेत 69 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके बाद जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 1427 हो गई है। 884 मरीज ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन

सिविल सर्जन कार्यालय में कोरोना संक्रमण पहले ही दस्तक दे चुका है। यहां तैनात रतिया निवासी कर्मचारी को पिछले चार-पांच दिनों से लक्षण आ रहे थे। बुधवार को कोरोना सैंपल दिया गया था। जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। पहले एक कर्मचारी सिविल सर्जन कार्यालय का संक्रमित मिल चुका है। इसके अलावा किसान नेता मनदीप नथवान की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव मिली है। मनदीप नथवान को उपचार के लिए पटियाला रेफर किया है।
विज्ञापन

एएनसी इंचार्ज भी हुए कोरोना संक्रमित : स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक एंटीजन टेस्ट रिपोर्ट में एंटी नारकोटिक्स टीम इंचार्ज यादविंद्र सिंह की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। भोड़िया खेड़ा में बुजुर्ग महिला, उसका बेटा व पुत्रवधु तथा बेटा संक्रमित मिला है। फतेहाबाद निवासी एक युवक की रिपोर्ट संक्रमित मिली है। युवक ने चंडीगढ़ में टेस्ट करवाया था। फतेहाबाद के जवाहर चौक निवासी एक युवक संक्रमित मिला है। युवक ने सिरसा में जांच करवाई थी। फतेहाबाद के जांडली कलां की एएमओ संक्रमित मिली है। गांव झलनियां निवासी 35 वर्षीय युवक, भिरड़ाना एसबीआइ बैंक कर्मचारी, मॉडल टाउन रतिया निवासी युवक संक्रमित मिला है। फतेहाबाद के अशोक नगर निवासी 35 वर्षीय, भाटिया कॉलोनी निवासी युवती, हुडा सेक्टर निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला, हुडा सेक्टर निवासी 32 वर्षीय युवक, सन्यास आश्रम रोड निवासी 21 वर्षीय युवक, 45 वर्षीय महिला, 24 वर्षीय युवक, बीमा कॉलोनी निवासी 35 वर्षीय युवक, बीमा कॉलोनी निवासी 9 वर्षीय बालक, शक्ति नगर निवासी 35 वर्षीय महिला संक्रमित मिली है। भट्टू मंडी निवासी 18 वर्षीय युवती, 53 वर्षीय महिला, 30 वर्षीय महिला, 35 वर्षीय युवक, 33 वर्षीय महिला, गांव जोगीवाला निवासी 55 वर्षीय महिला, 24 वर्षीय महिला, 28 वर्षीय युवक संक्रमित मिला है। गांव जमालपुर निवासी 38 वर्षीय युवक, 17 वर्षीय और 18 वर्षीय किशोर, ढाणी बोस्ती निवासी 27 और 28 वर्षीय युवक संक्रमित मिले हैं। जाखल निवासी 21 और 28 वर्षीय युवक संक्रमित मिला है। गांव बलरान निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित मिला है। गांव सिधानी निवासी 23 वर्षीय युवक संक्रमित मिला है। गांव जमालपुर शेखां निवासी 34 वर्षीय युवक संक्रमित मिला है। टोहाना निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग तथा उसकी पत्नी संक्रमित मिली है। एनपीसीएल गोरखपुर का 26 वर्षीय कर्मचारी संक्रमित मिला है। गांव नंगल निवासी एक युवती संक्रमित मिली है। रतिया शहर निवासी चार लोग संक्रमित मिले हैं। गांव ब्राहम्णवाला निवासी युवती संक्रमित मिली है। रतिया के गांव मढ़ में पांच लोग संक्रमित पाए गए हैं। टोहाना के मॉडल टाउन निवासी 25 वर्षीय युवक संक्रमित मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टोहाना में सरकारी कार्यालयों में मिले पांच संक्रमित : टोहाना में स्वास्थ्य विभाग की टीम सरकारी कार्यालयों में 125 लोगों के सैंपल लिए गए। जांच के दौरान पांच कर्मचारी संक्रमित मिले हैं। कोर्ट परिसर में तैनात 40 और 28 वर्षीय सफाई कर्मचारी, तहसीलदार का ड्राइवर व सेल टैक्स कार्यालय का 33 वर्षीय कर्मचारी संक्रमित मिला है। इसके अलावा भूना में एंटीजन टेस्ट में तीन लोग संक्रमित मिले हैं।

कोरोना संक्रमित मरीज जो कि ठीक हो चुके है वह लापरवाही दिखा रहे हैं। जबकि थोड़ी सी लापरवाही महंगी पड़ सकती है। ये दोबारा संक्रमित हो सकते हैं। इसके अलावा कुछ लोग जेब में निगेटिव की रिपोर्ट लेकर घूम रहे हैं कह रहे हैं कि वह ठीक हैं। इन्हें ये नहीं पता है कि मास्क न लगाने और लापरवाही बरतने पर संक्रमित हो सकते हैं।
- डॉ.विष्णु मितल, जिला महामारी अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed